UP News: पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर ईडी का शिकंजा, रेत खनन मामले में दिल्ली, लखनऊ, अमेठी समेत यहां चल रहा सर्च आपरेशन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत गुरुवार को उत्तर प्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर छापेमारी की।

0
230

न्यूज़लिंक हिंदी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत गुरुवार को उत्तर प्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर छापेमारी की। उत्तर प्रदेश में लखनऊ और अमेठी, महाराष्ट्र में दिल्ली और मुंबई में कुल 14 परिसरों पर छापेमारी जारी है।

ये भी पढ़े : दिल्ली के शास्त्री नगर में चार मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, दो बच्चियों समेत चार की मौत, मामले की जांच जारी

बीती 16 जनवरी को हुई छापेमारी के दौरान एजेंसी को गायत्री प्रजापति और उनके बेटों द्वारा रियल एस्टेट कंपनियों में निवेश के सबूत मिले थे। अमेठी में पूर्व मंत्री के घर पर छापेमारी के दौरान ईडी के कई अधिकारी मौजूद हैं। घर के बाहर सुरक्षा बल तैनात हैं। गायत्री प्रजापति की पत्नी महाराजी देवी और छोटा बेटा अनुराग प्रजापति भी घर के अंदर मौजूद हैं।

इसके अलावा गायत्री प्रजापति के करीबी के यहां भी ये छापेमारी हुई है। अमेठी के आवास विकास कॉलोनी और गंगागंज मोहल्ले में ईडी की ये छापेमारी चल रही है। इसके अलावा लखनऊ में एक महिला के घर पर भी रेड चल रही है।

ये भी पढ़े : UP News : आगरा में जूता फैक्टरी में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे

ये है मामला
गायत्री प्रजापति की करीबी महिला के नाम सुल्तानपुर रोड और गोसाईगंज में करोड़ों की जमीन है। यूपी पुलिस के एक बड़े अफसर से इस महिला का विवाद हुआ था तो अफसर के खिलाफ इसने एफआईआर भी कराई थी। इससे पहले ईडी की टीम ने 16 जनवरी को गायत्री के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान अमेठी और लखनऊ में छानबीन हुई थी, जिसमें एजेंसी को गायत्री प्रजापति और उनके बेटों द्वारा रियल एस्टेट कंपनियों में निवेश के सबूत मिले थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here