न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी राजकुमार विश्वकर्मा को प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मुख्य सूचना आयुक्त बनाया है । आपको बता दें की राजकुमार विश्वकर्मा 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे है। वही डीएस चौहान के सेवानिवृत होने के बाद अब आरके विश्वकर्मा को प्रदेश का कार्यवाहक डीजीपी चुना गया था।

इसके साथ ही मो.नदीम पत्रकार, वीरेंद्र सिंह, सुधीर कुमार, राकेश कुमार, दिलीप अग्निहोत्री, राजेन्द्र कुमार सिंह, पदम द्विवेदी और स्वतंत्र प्रकाश को सूचना आयुक्त बनाया गया है। राज्य सरकार ने 3 वर्ष के लिए सूचना आयुक्तों की तैनाती की है।

