न्यूज़लिंक हिंदी, जौनपुर। बांग्लादेश से एक महिला अपने प्रेमी से मिलने यूपी के मुंगराबादशाहपुर थानाक्षेत्र के गरियांव गांव आ गई है। बता दे कि टूरिस्ट वीजा पर आई युवती 15 दिनों से प्रेमी के घर पर रुकी है। जबकि युवक प्रेमी फरार हो गया है। इसकी जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस व जांच एजेंसियां महिला की सुरक्षा और अन्य गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर रही हैं।
जानें पूरा मामला
बांग्लादेश के मुंशीगंज जिले के लक्ष्मीपुर गांव की फातिमा अख्तर और गरियांव के अशफाक अहमद रोजी-रोजगार के लिए दुबई रहते थे। दो वर्ष पूर्व दोनों की दुबई में ही मुलाकात हुई थी। फातिमा के अनुसार, वहां दोनों साथ रहने लगे। दोनों का निकाह भी हुआ है। कुछ महीने पहले दोनों अपने-अपने देश लौट गए थे। 15 दिन पहले फातिमा अपने प्रेमी अशफाक से मिलने के लिए छह माह का टूरिस्ट वीजा लेकर गरियांव आ गई। प्रेमी घर पर नहीं मिला तो रुककर इंतजार कर रही है।
ये भी पढ़ें :Ayodhya: सड़क पर वाहन खड़े मिले तो कटेगा 500 का चालान, प्राण प्रतिष्ठा समारोह को निर्देश जारी
थानाध्यक्ष संजय वर्मा का कहना है कि बांग्लादेशी महिला के आने की जानकारी मिली है। वह वैध तरीके से अपने प्रेमी से मिलने आई है। उसके विषय में और पुख्ता जानकारी प्राप्त की जा रही है। वह पिछले 15 दिनों से प्रेमी के घर में रह रही है।