UP News: शाहजहांपुर में भीषण हादसा, ट्रक और टैंपों की आमने सामने की टक्‍कर में 12 श्रद्धालुओं की मौत

शाहजहांपुर में ट्रक और टैंपो की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई। टक्कर में टैंपो सवार करीब एक दर्जन लोग मारे गए। ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

0
389

न्यूज़लिंक हिंदी। शाहजहांपुर में ट्रक और टैंपो की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई। टक्कर में टैंपो सवार करीब एक दर्जन लोग मारे गए। ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सुबह घने कोहरे के चलते यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि टैंपों में गंगास्‍नान के लिए जा रहे श्रद्धालु सवार थे। हादसा बृहस्पतिवार सुबह करीब 10:30 बजे अल्हागंज के गांव सुगसुगी के पास बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर हुआ। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

बताया जा रहा है कि ऑटो में 12 लोग सवार थे। हादसे में ऑटो चालक समेत सभी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएम उमेश प्रताप सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा और जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा मौके पर पहुंचे। घटना के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी की। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े : Preity Zinta एक बार फिर बड़े पर्दे पर बिखेरेंगी जलवा, सनी देओल के साथ इस फिल्म में जमेगी जोड़ी

पांचाल घाट जा रहे थे सभी श्रद्धालु
जानकारी के मुताबिक गांव दमगड़ा के लोग ऑटो से गंगा स्नान करने फर्रुखाबाद के पांचाल घाट जा रहे थे। अल्हागंज के गांव सुगसुगी के पास बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर सामने से आ रहे ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार 12 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में आठ पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा है।

ये भी पढ़े : BJP: ‘सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं’, भाजपा ने लॉन्च किया लोकसभा चुनाव 2024 कैंपेन

हादसे के बाद ट्रक चालक फरार
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ट्रक की टक्कर के बाद ऑटो में सवार पांच-छह लोग सड़क पर गिर गए थे। इनकी जान बच सकती थी, लेकिन ट्रक चालक ने हादसे के बाद इनके ऊपर से ट्रक गुजर दिया। लोगों की भीड़ जुटने पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here