UP News : पति ने लांघी घर की दहलीज, गुस्साई पत्नी ने सिलबट्टे से फोड़दिया सिर

0
204

न्यूज़लिंक हिंदी। बरेली में पत्नी ने मसाला पीसने वाले सिलबट्टे से अपने पति का ही सिर फोड़ दिया, पत्नी के हमले से पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पीड़ित पति ने पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज़ की है, पुलिस ने घायल पति का मेडिकल परिक्षण भी कराया है। मामले की जांच की जा रही है। दोनों की शादी पांच महीने पहले ही हुई थी। शादी के एक माह बाद पति अपनी पत्नी के साथ ससुराल में रह रहा था।

सिलबट्टे की चोट से पति के सिर पर गहरी चोट आई है, उसे पांच टांके लगाए गए हैं। पति का आरोप है कि पत्नी उस पर शक करती है। उसे घर से निकलने पर रोक लगाती है। पत्नी की इन हरकतों की वजह से उसे काम करने में परेशानियों का मुख्य सामना भी करना पड़ता है। पीड़ित पति ने पुलिस से गुहार लगाते हुए पत्नी पर कार्रवाई की मांग भी की है।

मामला बरेली जिले के थाना नवाबगंज अंतर्गत गांव मुझैना का है, यहां का रहने वाला जितेंद्र पेड़ लगाने का काम करता है। उसने बताया कि उसकी शादी 5 माह पहले बरेली की तुला शेरपुर के थाना इज्जतनगर क्षेत्र से हुई थी। शादी के एक माह के बाद से उसकी पत्नी अपने मायके में रहने लगी। उसके बाद वह भी अपने ससुराल पत्नी के साथ रहने लगा।

जितेंद्र का आरोप है कि उसकी पत्नी उस पर शक करती है, वह जैसे ही घर से निकलता है तो उसे बाहर जाने से रोकती है। कई बार उसके मोबाइल को भी देखती है। हर काल के बारे में शक की नजर से बात करती है। घर से जाने के आधे घंटे के बाद ही घर पर आने की बात भी करती है।

जितेन्द्र ने ये भी बताया कि पत्नी की इन हरकतों की वजह से घर में आए दिन क्लेश होने लगा, पीड़ित ने बताया कि घटना वाले दिन वह खाना खाने के बाद बाहर टहलने के लिए निकला था। तभी उसकी पत्नी बोली कि बाहर नहीं जाओगे। इस पर युवक ने आधे घंटे में आने की बात कही। इसके बाबजूद भी उसकी पत्नी कहने लगी कि वह उसे घर से बाहर नहीं जाने देगी।

पत्नी ने बोली कि तुम अपने गांव भाग जाओगे, इसी बात को लेकर दोनों में बहुत ही झगड़ा हो गया, उसके बाद पत्नी ने सिल का बाट उठाकर उसके सिर में मार दिया। पीड़ित खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा। उसने इज्जत नगर पुलिस को पूरे मामले की शिकायत भी दर्ज़ की, पुलिस ने युवक का मेडिकल परीक्षण भी कराया है। शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच पड़ताल कर के ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here