UP News :आगरा में  दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लूटी एक्टिवा स्कूटी

0
234

न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तर प्रदेश के आगरा में  दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने परचून दुकानदार से लूट की वारदात को बहुत ही अच्छे तरीके से अंजाम दिया। बदमाश गन प्वाइंट पर दुकानदार की एक्टिवा लेकर फरार हो गए।

दहशत में आए दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में मौके के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है। शारदा कंप्लेक्स निवासी रामकुमार गुप्ता बल्केश्वर स्थित गुरुद्वारा के पास किराने की दुकान करते हैं।

उनका 24 साल का बेटा उद्देश्य गुप्ता दोपहर 12 बजे बल्केश्वर टीला से चाय लेकर वापस लौट ही रहा था। इसी दौरान बीच में टीवीएस बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उसकी कमर पर कट्टा सटा दिया और उससे एक्टिवा मांगने लगे।
पीड़ित युवक घबरा गया और अपनी एक्टिवा लेकर भागा, लेकिन उसकी एक्टिवा आगे जाकर दीवार से टकरा गई और गिर गई। वह पास में ही एक घर में जाकर छिप गया और इस दौरान बदमाश एक्टिवा लेकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही एसीपी हरी पर्वत मयंक तिवारी और थाना कमला नगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गए। जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस पीड़ित के साथ आसपास के सीसीटीवी कैमरा की फुटेज की जांच पड़ताल कर रही है। इसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here