न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर 10 लोकसभा क्षेत्र को तीन क्लस्टरों में बांटा गया। इसमें कानपुर क्लस्टर कानपुर क्लस्टर के इंचार्ज क्षेत्रीय महामंत्री राम किशोर साहू, बांदा क्लस्टर के इंचार्ज क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल यादव और तीसरे क्लस्टर झांसी के इंचार्ज क्षेत्रीय महामंत्री संत विलास शिवहरे होंगे।
क्लस्टर की बैठक कर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि कानपुर क्लस्टर में कानपुर, अकबरपुर, कन्नौज, फर्रुखाबाद और इटावा लोकसभा होगी। इसी तरह बांदा कलस्टर में हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर लोकसभा और झांसी क्लस्टर में झांसी, जालौन लोकसभा होंगे।
क्षेत्रीय मुख्यालय में कानपुर क्लस्टर की बैठक क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान तय किया गया कि 31 जनवरी तक सभी 10 लोकसभा क्षेत्र के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा। प्रकाश पाल कहा की लोकसभा प्रभारी एवं लोकसभा संयोजक अपने-अपने लोकसभा क्षेत्रों में प्रवास करेंगे।
बैठक में यह भी तय किया गया कि फरवरी के दूसरे सप्ताह में बनाए गए क्लस्टरों में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के लोकसभा प्रभारी विजयंत पांडा बैठकों को संबोधित करेंगे। कलस्टर बैठक में राम किशोर साहू, कानपुर लोकसभा के प्रभारी राम शरण कटियार, संयोजक मणिकांत जैन,अध्यक्ष शिवराम सिंह, अनूप अवस्थी समेत लोकसभा के विस्तारक मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें : Kanpur: गंगा बैराज प्लांट बंद होने से खड़ी हुई समस्या, जलनिगम ने खोदाई की शुरू, शहर के 50 मौहल्लों में जलसंकट पैदा

