न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल, बोर्ड एग्जाम देने जा रहे छात्रों से भरी वैन का टायर ब्लास्ट होने से तेज रफ्तार ईको कार सड़क किनारे खाई में पलट गई। जिससे बोर्ड परीक्षा देने जा रहे हाई स्कूल के चार विद्यार्थियों की मौत हो गई। जबकि छह घायल हो गए। कार से नियंत्रण खोने पर चालक कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई।

ये भी पढ़े :UP News: बलिया में भीषण सड़क हादसा, दो वाहनों की जोरदार टक्कर, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 10 घायल
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 6:10 बजे मारुति ईको कार ग्राम बरेंडा से जैतीपुर बच्चों को हाई स्कूल बोर्ड की परीक्षा दिलाने जा रही थी। कांट थाना क्षेत्र के ग्राम जरावन में बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने कार का अगला टायर फट गया। अनियंत्रित कार खाई में पलट गई। ग्रामीणों ने बताया कि चालक कार से कूद गया था। जिसके चलते चालक की तो जान बच गई, लेकिन चार बच्चों की मौत हो गई।
दि0- 27.02.24 को थाना कांट क्षेत्र के ग्राम जरावन BOB बैंक के सामने छात्रों से भरी गाडी का टायर फट जाने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें मौके पर ही 04 छात्रों की मृत्यु ओर 06 छात्रो के घायल हो जाने के सम्बन्ध मे श्री संजय कुमार, SP CITY, शाहजहाँपुर की बाइट। @Uppolice pic.twitter.com/3xUl1ETmWl
— SHAHJAHANPUR POLICE (@shahjahanpurpol) February 27, 2024
बताया जा रहा है कि कांट के गांव बरेंडा के छात्र द्वारिका प्रसाद महर्षि उत्तर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ते हैं। उनका यूपी बोर्ड का सेंटर जैतीपुर के लटूरी लाल इंटर कॉलेज में गया था। मंगलवार को दसवीं कक्षा के दस परीक्षार्थी वैन में सवार होकर पेपर देने के लिए रवाना हुए थे। कार को बरेंडा गांव का मुलायम चला रहा था।
ये भी पढ़े : Loksabha Election 2024: जनता भी वोटिंग करने क़ो आतुर, अंकल बोले-ज़ब तक जियेंगे Modi क़ो वोट देंगें #Video
घटना के बाद डीएम उमेश प्रताप सिंह, एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय सहित तमाम अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। डीएम ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को जो घटना हुई, उसमें चालक शराब के नशे में था। प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। इस दिशा में जनता को भी जागरूक होना पड़ेगा। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। आगे जो भी संभव होगा, मदद की जाएगी।

