UP News: अब प्राइमरी स्कूलों में होंगी पैरेंट्स-टीचर मीटिंग, जानें किस महीने से होगी शुरुआत

बता दे कि अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों की तरह परिषदीय विद्यालयों में भी टीचर-पैरेंट मीटिंग व वार्षिकोत्सव कार्यक्रम किए जाएंगे। बेसिक शिक्षा निदेशालय ने सभी परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट व केजीबीवी में पहला आयोजन जनवरी के आखिरी सप्ताह में कराने के निर्देश जारी किये हैं।

0
235

न्यूज़लिंक हिंदी। अब आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ परिषदीय विद्यालयों में नई गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। बता दे कि अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों की तरह परिषदीय विद्यालयों में भी टीचर-पैरेंट मीटिंग व वार्षिकोत्सव कार्यक्रम किए जाएंगे। बेसिक शिक्षा निदेशालय ने सभी परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट व केजीबीवी में पहला आयोजन जनवरी के आखिरी सप्ताह में कराने के निर्देश जारी किये हैं।

कर्मचारियों और शिक्षकों की टीम बनाई जाएगी
निशुल्क व अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार के तहत, स्कूलों में निगरानी व सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने, बच्चों के नामांकन, उनकी उपस्थिति बढ़ाने के लिए ऐसी गतिविधियां करने को कहा गया है। सीडीओ की अध्यक्षता में जिले के सभी अधिकारियों की बैठक कर तारीख व रणनीति तय कर प्रत्येक विकास खंड के लिए अलग-अलग मॉडल अधिकारी नामित किए जाएंगे। वार्षिकोत्सव के लिए ब्लॉक स्तर पर कर्मचारियों और शिक्षकों की टीम बनाई जाएगी।

ये भी पढ़ें : Ayodhya: संदिग्ध मिलने के बाद हाई अलर्ट, पीएम मोदी करेंगे परियोजनाओं का निरीक्षण

शिक्षक-अभिभावक बैठक सुबह दस से दोपहर एक बजे तक करें। इसकी पूर्व सूचना अभिभावकों को दें और उनकी उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। विस्तृत जानकारी रजिस्टर पर दर्ज करें और सुझाव भी नोट करें। वार्षिकोत्सव व बैठक में पूर्व छात्रों, पंचायत प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता को भी बुलाएं। वार्षिकोत्सव में खेलकूद, दौड़, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करें। विजेता बच्चों व उनके अभिभावकों को भी सम्मानित करें।

– राज्य परियोजना निदेशक कंचन वर्मा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here