UP News : अब घर घर लगेगा स्मार्ट मीटर, चेक कर सकेंगे प्रतिदिन का बिल

0
130

न्यूज़लिंक हिंदी। केस्को शहर में साढ़े छह लाख स्मार्ट मीटर अब लगाने जा रहा है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद प्रतिदिन घर में कितनी बिजली खर्च हुई, इसका हिसाब उपभोक्ता के अपने मोबाइल पर दिखेगा।

विद्युत खर्च देखने के लिए केस्को एप बना रहा है। जिसमें कितने रुपये की बिजली खर्च हुई,इसकी जानकारी भी रहेगा। आगामी दो साल में केस्को बिलिंग की समस्या को पूरी तरह से अब खत्म कर देगा। बिल नहीं आने की शिकायत लेकर आए दिन उपभोक्ता विद्युत कार्यालय पहुंच जाते हैं।

केस्को के अधिकारियों ने आगामी दो साले में साढ़े छह लाख उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने के लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। मौजूदा समय में डेढ़ लाख घरों में अब स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इस कार्य में केस्को लगभग 582 करोड़ का बजट खर्च कर रहा है।

केस्को अभी 30 हजार उपभोक्ताओं के घरों में चेक मीटर लगा रहा है। इनके परिणाम को चेक किए जा रहा है। केस्को उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कंज्यूमर एप भी बनाया जा रहा है। जिसमें उपभोक्ता एक दिन में कितने यूनिट बिजली खर्च हुई, इसका हिसाब भी देख सकेगा।

इस व्यवस्था के शुरू होने के साथ ही बिलिंग मीटर पूरी तरह से हटा दिए जाएंगे। अफसरों का कहना है कि 25 किलो वाट के ऊपर के मीटरों की ही केवल बिलिंग होगी। इसके अलावा सभी घरों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर ही लगाए जाएंगे। केस्को प्रत्येक उपभोक्ता के घर में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here