न्यूज़लिंक हिंदी। यूपी के 10 जिलों में भारी बारिश की संभावना ,मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में भारी-बारिश व अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पूर्वी उत्तर प्रदेश के मुकाबले अधिक बारिश भी रिकॉर्ड की गई।
मौसम विज्ञान विभाग ने सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, प्रयागराज, गाजीपुर, जौनपुर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, अमेठी, कौशांबी, चित्रकूट, फतेहपुर, बरेली, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, बांदा, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी, ललितपुर, औरैया, कन्नौज, इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा जिलों में बारिश की संभावना जारी की हैं।
उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 6.7 के सापेक्ष 4.7 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 30% भी कम है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 6.9 के सापेक्ष 2.7 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 61% कम है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 6.6 के सापेक्ष 7.5 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 14% अधिक है।
उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश लगभग 571 के सापेक्ष 503 मिमी रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 12% कम ही है, वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 604 के सापेक्ष 524 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 13% कम है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश लगभग 523 के सापेक्ष 471 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 10% कम है। राजधानी लखनऊ में अनुमानित बारिश 496 के सापेक्ष 485 मिमी रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से दो प्रतिशत ही कम है।

