UP News: राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा… स्वामी प्रसाद बोले- अब गेंद अखिलेश के पाले में

सपा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के पद से स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस्तीफा देने के बाद आज मीडिया को संबोधित किया।

0
267

न्यूज़लिंक हिंदी, लखनऊ। सपा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के पद से स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस्तीफा देने के बाद आज मीडिया को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैंने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा दे दिया है।

अखिलेश यादव क्या करते हैं? अब गेंद उनके पाले में
अब आगे क्या करूंगा ये इस पर निर्भर करता है अखिलेश यादव क्या करते हैं? अब गेंद उनके पाले में हैं। उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा ही बहुजन समाज की लड़ाई लड़ी है और आगे भी यही करता रहूंगा।

जानकारी अनुसार राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा देने को स्वामी प्रसाद की दबाव की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि वह बदायूं से अपनी बेटी संघमित्रा के लिए टिकट चाहते थे पर इस सीट पर सपा ने अपना प्रत्याशी खड़ा कर दिया।

ये भी पढ़ें :Mahua Moitra ने बयान देते हुए कहा- भाजपा उन नेताओं को ज्वाइन करा रही है, जिन्हें कभी भ्रष्ट कहती थी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here