न्यूज़लिंक हिंदी। परिवहन निगम की ओर से प्रदेश भर में 1649 पदों पर परिचालकों की भर्ती के लिए एक सूचना जारी की गई। आपको बता दे कि भर्तियां सेवायोजन की मदद से संविदा पर होंगी। भर्ती के लिए इंटरमीडिएट पास होने के साथ सीसीसी प्रमाणपत्र बेहद जरूरी है।
निगम के मुताबिक, लखनऊ परिक्षेत्र में 288, अलीगढ़ 239, गाजियाबाद 147, मुरादाबाद 557, बरेली 256 व नोएडा में 162 परिचालकों की भर्ती की जाएगी इसके साथ ही एनसीसी बी सर्टिफिकेट, भारत स्काउट एवं गाइड, राज्य व राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त अभ्यर्थियों को इंटरमीडिएट के अंक में पांच फीसदी का वेटेज दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें :UP News: अब प्राइमरी स्कूलों में होंगी पैरेंट्स-टीचर मीटिंग, जानें किस महीने से होगी शुरुआत
जानें कैसे करे आवेदन
18 से 40 वर्ष के लोग आवेदन कर सकते हैं। नियमानुसार आरक्षण भी मिलेगा। आवेदन sewayojan.nic.up.in पर कर सकते हैं अगर आपसे भर्ती के नाम पर अगर कोई पैसा मांगता है तो उसकी शिकायत 18001802877 पर की जा सकती है।

