न्यूज़लिंक हिंदी। यूपी के कानपुर शहर में लगभग 150 से अधिक कर्मचारियों का वेतन रोक दिया गया है क्योंकि उन्होंने मानव संपदा पोर्टल पर अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है।
शासन स्तर पर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को रोकने के लिए यह मुख्य कदम उठाया गया है। अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय विपिन कुमार मिश्रा ने ये भी बताया की जिन कर्मियों ने ब्योरा नहीं दिया उनमें से अधिकांश निलंबित भी चल रहे हैं।
मानव संपदा पोर्टल पर संपत्ति का ब्योरा नहीं देने वाले लगभग सवा सौ कर्मियों का वेतन अब तक रोक दिया गया है। अक्टूबर में इनका वेतन नहीं दिया जाएगा। इसमें प्रशासनिक 15 और पुलिस महकमे के 85 समेत अन्य विभागों के कर्मी भी शामिल हैं। इसके लिए कोषाधिकारी को सख्त निर्देश भी दिए गए हैं।
30 सितंबर तक इन्हें संपत्ति का ब्योरा देने का अंतिम अवसर दिया गया, लेकिन अनदेखी पर कार्रवाई भी की गई। प्रत्येक वर्ष मानव संपदा पोर्टल पर अफसरों और कर्मियों को अपनी चल-अचल संपत्ति का मुख्य ब्योरा देना होता है। पिछले वर्षों तक अफसरों के ब्योरा नहीं देने पर सख्ती थी, लेकिन इस साल कर्मियों को भी उसी दायरे में खड़ा कर लिया गया है।

