UP News: एक और उपलब्धि के ओर प्रदेश, कानपुर से लखनऊ के लिए चलेंगी ई-बसें, किराया भी होगा कम

कानपुर को मिली एक और उपलब्धि। यहां के आजादनगर रोडवेज डिपो को इलेक्ट्रिक बसें बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये बसें सबसे पहले कानपुर से लखनऊ के बीच चलेंगी।

0
333

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर को मिली एक और उपलब्धि। यहां के आजादनगर रोडवेज डिपो को इलेक्ट्रिक बसें बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये बसें सबसे पहले कानपुर से लखनऊ के बीच चलेंगी। इसके साथ ही ये अनुमान लगाया जा रहा है की इसका किराया भी काम होगा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने कानपुर को रोडवेज की इलेक्ट्रिक बसों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के लिए निर्देशित किया गया है। आजादनगर डिपो में पहले चरण में 50 बसें बनाई जाएंगी।

ये भी पढ़े : Kanpur: केेंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और CM Yogi 15 फरवरी को आएंगे कानपुर, 10 हजार करोड़ की रिंग रोड का देंगे तोहफा

वायु प्रदूषण के खतरे और डीजल के बढ़ते दामों को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को बढ़ावा दे रहा है। कानपुर के वर्कशॉप में पहले ही बीएस-सिक्स मॉडल की बसें तैयार की जा रही हैं। इनके संचालन के लिए डीजल जरूरी है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इस समस्या से निपटने के लिए ई-बसों के संचालन पर जोर है।

शहर के मार्गों पर तो ई-बसें पहले से चल रही हैं। इनके चार्जिंग स्टेशन भी डिपो के अंदर बने हुए हैं। अब रोडवेज की इलेक्ट्रिक बसें बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। रोडवेज के अधिकारियों ने आजादनगर डिपो का चयन किया है। यहां 50 बसें बनेंगी। लखनऊ और अयोध्या को 18 ई-बसें सौंपी जाएंगी।

ये भी पढ़े : Kanpur News: बिल्हौर सड़क हादसे में घायल छात्रा निष्ठा की मौत… हैलट अस्पताल में चल रहा था इलाज

रोडवेज ई-बसों के संचालन से पहले डिपो में चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। ये स्टेशन काफी अत्याधुनिक रहेंगे, जिसमें बसें जल्द ही चार्ज हो सकेंगी। कानपुर और लखनऊ के बीच दो या तीन चार्जिंग स्टेशन बनाए जा सकते हैं। रोडवेज ई-बसें पहले झकरकटी बस अड्डे से चल सकती हैं, जबकि सिग्नेचर सिटी बस अड्डे के शुरू होने पर वाया गंगा बैराज होकर लखनऊ जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here