UP News : सरकारी स्कूलों में शिक्षकों ने डिजिटल उपस्थिति दर्ज कराने का किया बहिष्कार, जानिए आगे

0
166

न्यूज़लिंक हिंदी। सरकारी स्कूलों में सोमवार सुबह शिक्षकों ने डिजिटल उपस्थिति पंजिका में हाजिरी दर्ज कराने का जमकर विरोध किया। उत्तर प्रदेश के शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर अध्यापन का मुख्य कार्य कराया।

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक महासभा की प्रांतीय संयोजक अनुग्रह त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश के सभी 29,334 गणित व विज्ञान शिक्षकों से डिजिटल हाजिरी की व्यवस्था का बहिष्कार करने का मुख्य आह्वान किया गया है। सुबह 11 बजे तक मिले फीडबैक के अनुसार बड़ी संख्या में शिक्षकों ने डिजिटल हाजिरी व्यवस्था का संयुक्त रूप से बहिष्कार किया है।

वहीं फिरोजाबाद में शिक्षकों ने विरोध करते हुए काली पट्टी बांधकर शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। दोपहर दो बजे छुट्टी होने के बाद शिक्षक नेता डीएम और बीएसए को ज्ञापन सौंपेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल शिक्षा महानिदेशक ने सोमवार से यह व्यवस्था लागू कराने के लिए बीएसए और खंड शिक्षा अधिकारी यानी बीईओ को मुख्य रूप से निर्देश जारी किए थे कि परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को पूर्ण रूप से प्रतिदिन अपनी उपस्थिति, विद्यालय आगमन का समय डिजिटल उपस्थिति पंजिका में सुबह 7:45 से आठ बजे तक दर्ज करना होगा। अग्रिम आदेश तक 30 मिनट का अतिरिक्त समय यानी सुबह 8:30 बजे तक दिया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here