UP News :  प्री मानसून बारिश का असर शुरू, कई जिलों में हुई बरसात, जल्द ही आने वाला है मानसून

0
128

न्यूज़लिंक हिंदी। यूपी में प्री मानसून बारिश का असर शुरू, राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में प्री मानसूनी बरसात का असर दिखने लगा है।

जिन हिस्सों में अभी तक मानसून पूर्व बरसात के छींटे नहीं पड़े थे, वो भी सोमवार को भीगे। लखनऊ में भी मौसम बदला और दोपहर बाद से बादल छाए, आंधी के आसार बने पर तेज हवा चलती रही। इसके बाद बारिश की दस्तक कुछ तेज हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक, अभी ये सिलसिला जारी रहेगा और इसी बीच मानसून का प्रवेश भी हो सकता है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र लखनऊ के मुताबिक, फिलहाल मानसून सोनभद्र के बिल्कुल ही करीब ठहरा हुआ है। परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं, जल्द ही इसकी प्रदेश में एंट्री हो सकती है।

आगे ये भी पढ़ें: Kanpur News : फैमिली कार्ड अब हुआ अनिवार्य, राशन कार्ड का नंबर ही होगा फैमिली आईडी,जानिए आगे

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here