न्यूज़लिंक हिंदी। बलिया के बाद कानपुर नगर की जिला जेल भी आबादी से रूप से दूर होगी। शासन ने इसके प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। नई जिला जेल की डिटेल प्राेजेक्ट रिपोर्ट भी तैयार कराई जा रही है।
लगभग तीन हजार बंदियों की क्षमता वाली अत्याधुनिक जिला जेल के निर्माण में लगभग 350 करोड़ रुपये का खर्च करने की अनुमानित है। मिली जानकारी के अनुसार, कानपुर नगर की नरवल तहसील स्थित सरसौल गांव में 120 एकड़ भूमि प्राप्त कर ली गई है, जिस पर इसी वर्ष जेल निर्माण का कार्य शुरु कराने का लक्ष्य है।
जेलों में क्षमता से अधिक बंदियों की समस्या से निपटने के लिए शासन ने हर जिले में एक कारागार के निर्माण की योजना भी बनाई है। इसके अलावा जिन शहरों में जेल आबादी के बीच आ गई है, वहां शहर के बाहर अधिक क्षमता वाली नई जेल बनाए जाने की योजना है।
शासन ने बलिया में आबादी से दूर नई जिला जेल बनवाने का निर्देश दिया है। बलिया जेल के बंदियों को दूसरे जेलों में संयुक्त रूप से स्थानांतरित कराया जा रहा है। बताया गया कि बलिया जेल में जलभराव की समस्या भी रहती है। वर्तमान में प्रदेश में कुल 73 जेल हैं। इनमें 64 जिला कारागार, सात केंद्रीय कारागार, एक आदर्श कारागार व एक नारी बंदी निकेतन भी है।

