UP News: दुल्हनियां को हेलीकॉप्टर पर विदा कराकर ले गए दूल्हे राजा, सेल्फी के चक्कर में उमड़ पड़ा गांव, पुलिसबल तैनात

दुल्हन को ससुराल ले जाने के लिए हेलीकाप्टर गांव लालपुर के खेल मैदान पर जैसे ही उतरा वैसे ही उसको देखने के लिए बड़ी मात्रा में लोगों की भीड़ उमड़ी।

0
479

न्यूज़लिंक हिंदी, मैनपुरी। मैनपुरी के लालपुर गांव में हुई एक शादी में दुल्हन की विदाई को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बता दे कि शादी में दूल्हा हेलीकाप्टर से दुल्हन को विदा करके ले गया। इसी बीच ग्रामीणों ने हेलीकाप्टर के साथ सेल्फी लेने की होड़ सी मची दी।

जानें पूरा मामला
जानकारी के लिए बता दे कि क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी युधिष्ठिर सिंह ने अपनी पुत्री निधि का विवाह मैनपुरी नगर के मुहल्ला राजीव गांधी नगर निवासी शुभांक के साथ सोमवार की शाम को हुआ। शुभांक मूल रूप से दन्नाहार क्षेत्र के नगला कोंडर के रहने वाले हैं। वहीं शादी के बाद मंगलवार को वर-वधू की विदाई की गई।

दुल्हन को ससुराल ले जाने के लिए हेलीकाप्टर गांव लालपुर के खेल मैदान पर जैसे ही उतरा वैसे ही उसको देखने के लिए बड़ी मात्रा में लोगों की भीड़ उमड़ी। शादी के बाद शाही अंदाज में विदाई भी देखने को मिली है।

सभी युवा और बच्चों ने हेलीकाप्टर के पास खड़े होकर सेल्फी ली। वहीं सुबह दुल्हन और दूल्हे को लेकर हेलीकाप्टर नगला कोंडर के लिए प्रस्थान कर दिया। हालांकि इसको लेकर पुलिसबल भी तैनात रहा।

ये भी पढ़ें :India-China: 21वें दौर की हुई सैन्य वार्ता, LAC पर कई मुद्दों पर बनी सहमति, पढ़ें पूरी खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here