UP News: उत्तर प्रदेश में फिर चली तबादले की तलवार, 6 IAS समेत 67 PCS अधिकारियों के हुए तबादले

आज यानी 1 फरवरी को यूपी शासन ने 6 आईएएस और 67 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। लेकिन, आधिकारिक रूप से इन्हें सार्वजनिक नहीं किया गया है।

0
404

न्यूज़लिंक हिंदी। आज यानी 1 फरवरी को यूपी शासन ने 6 आईएएस और 67 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। लेकिन, आधिकारिक रूप से इन्हें सार्वजनिक नहीं किया गया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव पवन कुमार गंगवार को राज्य संपत्ति अधिकारी बनाया गया है।

ये भी पढ़े : Malaysia: मलेशिया को मिला नया राजा, 300 लग्जरी कार समेत 47 लाख करोड़ की संपत्ति, जानिए कौन हैं सुल्तान इब्राहिम इस्कंदर

सूत्रों के अनुसार, आईएएस अधिकारियों में अयोध्या की सीडीओ अनीता यादव को एसीईओ यूपीसीडा, उन्नाव के सीडीओ ऋषिराज को अयोध्या का सीडीओ बनाया गया है। प्रेम प्रकाश मीना एसीईओ यूपीसीडा से सीडीओ उन्नाव, एकता सिंह सीडीओ बाराबंकी से अपर निबंधक बैंकिंग सहकारिता और सुथान अब्दुल्ला संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रयाराज से सीडीओ बारांबकी बनाए गए हैं।

वही पीसीएस अफसरों में अरविंद कुमार द्विवेदी सिटी मजिस्ट्रेट अयोध्या को सचिव मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के पद पर भेजा गया है। राजेश कुमार सचिव मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण को एडीएम (एलए) गाजियाबाद, आंनद कुमार सिंह सिटी मजिस्ट्रेट आगरा से सचिव मेरठ विकास प्राधिकरण, शुभांगी शुक्ला सिटी मजिस्ट्रेट गाज़ियाबाद से एडीएम (वित्त एवं राजस्व) आगरा और वान्या सिंह उप जिलाधिकारी बिजनौर से उप आवास आयुक्त मेरठ बनाई गई हैं।

ये भी पढ़े : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: नाटकीय शादी कराने में 8 फर्जी लाभार्थियों पर FIR, अधिकारी निलंबित

बता दे की विश्व भूषण मिश्रा अपर आयुक्त वाराणसी को काशी विश्वनाथ मंदिर का नया सीईओ बनाया गया है। डॉ. सुनील कुमार वर्मा सचिव वाराणसी विकास प्रधिकरण को अपर आयुक्त प्रशासन वाराणसी बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here