न्यूज़लिंक हिंदी। भव्य मंदिर श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या में 22 जनवरी को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में सवा लाख भंडारों का आयोजन होगा। वही अकेले कानपुर में करीब 10 हजार भंडारे सुबह से देर शाम तक चलेंगी। इसके लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, भारतीय जनता पार्टी और उससे जुड़े संगठनों की ओर से व्यवस्था की जाएगी।
एक दिन पहले संघ और भाजपा पदाधिकारियों की इस संबंध में अलग-अलग बैठक हुई, जिसमें कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के भाजपा और संघ से जुड़े 17 जिलों के सभी मंदिरों, चौराहों, बस अड्डों में भंडारे होंगे। भाजपा और संघ का कहना है कि 22 को दिवाली जैसा उत्सव होगा।
ये भी पढ़े : दिल्ली एम्स की दूसरी मंजिल पर लगी भीषण आग, फर्नीचर और फाइलों को पहुंचा नुकसान
ऐेसे में इस बात का पूरा ध्यान रखा जाएगा कि कोई भूखा न रहे और किसी भी कोने में अंधियारा न रहे। इसके लिए बिजली की रोशनी के साथ ही दीपक भी जलाए जाएंगे। इस संबंध में भाजपा और संघ की ओर से मंडल व विभाग स्तर पर कार्यकर्ताओं की टीमें बनाई जा रही हैं। भाजपा की ओर से क्षेत्रीय, जिला पदाधिकारियों के साथ सभी सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों को इसमें प्रमुख जिम्मेदारी निभाने का निर्देश मिला है।
ये भी पढ़े : गिरफ्तारी की आशंका के बीच गुजरात दौरे पर जाएंगे अरविंद केजरीवाल,जेल में बंद विधायक से भी करेंगे मुलाकात
जिस मुहूर्त में अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी, उसी मुहूर्त में शहर के भी एक हजार से अधिक श्रद्धालु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। इसके लिए करीब पांच करोड़ की मूतियों का आर्डर जयपुर में मूर्ति बनाने वालों को दिया गया है। ये आर्डर नवीन मार्केट, शिवाला, गोविंदनगर की बाजारों में मूर्तियों की बिक्री करने वालों के माध्यम से दिए गए हैं। मूर्ति विक्रेताओं के अनुसार ऐसे बहुत से लोग जो फरवरी, अप्रैल या नवंबर में मूर्ति स्थापना करने वाले थे, वे 22 जनवरी को सबसे शुभ दिन मान रहे हैं। भगवान के शृंगार के वस्त्र और दरबार व पूजन सामग्रियों के भी आर्डर दिए गए हैं।

