UP News: दिल्ली से कानपुर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस स्लीपर से टकराई, कई ट्रेनों को रोका गया, पढ़ें पूरी खबर

आपको बता दे कि अचानक वंदे भारत एक्सप्रेस के ट्रैक पर खड़े होने से पीछे से आ रही नई दिल्ली से कानपुर की तरफ जा 12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन को 14 नंबर गेट के पास रोक दिया गया। जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

0
335

न्यूज़लिंक हिंदी। औरैया जिले में अछल्दा कस्बे में औरैया-दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग की डाउन रेलवे लाइन के पास बन रही बाउंड्री वॉल के लिए रखे डंपर से लाए गए स्लीपर उतारे जा रहे थे। बता दे कि इनमें से एक स्लीपर ट्रैक पर ही छूट गया था।

आज यानी शुक्रवार सुबह दिल्ली से कानपुर की तरफ जा रही 22416 वंदे भारत भारत एक्सप्रेस ट्रेन ट्रैक से गुजरी और इस दौरान ट्रेन ट्रैक पर पड़े स्लीपर से टकरा गई, जिससे ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

इस हादसे के चलते ट्रेन को 12 बजकर दो मिनट पर अछल्दा स्टेशन पर ही रोक दिया गया। चालक की सूचना मौके पर पहुंचे आरपीएफ के जवानों ने लोगों के मदद से ट्रेन के पास से स्लीपर को हटवाया गया। इसके बाद करीब 17 मिनट बाद 12:19 पर ट्रेन को रवाना किया गया।

आपको बता दे कि अचानक वंदे भारत एक्सप्रेस के ट्रैक पर खड़े होने से पीछे से आ रही नई दिल्ली से कानपुर की तरफ जा 12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन को 14 नंबर गेट के पास रोक दिया गया। जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें :Gyanvapi Case: मायूसी हराम है, सब्र से काम लेना होगा- अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी, मुस्लिमों से शांति बनाए रखने की अपील

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here