न्यूज़लिंक हिंदी। राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान विधान परिषद में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर टिप्पणी की तो भाजपा के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। भाजपा के सदस्य सदन की कार्यवाही रोककर राम मंदिर पर चर्चा कराने की मांग करने लगे। वही स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम भाजपा का था।
#WATCH | Lucknow: Samajwadi Party leader Swami Prasad Maurya while speaking in the Uttar Pradesh Assembly budget session questions 'Pran Pratistha' of Ram Lalla, says, "BJP is doing drama and trying to project that there was no Ram Lalla before this government. Ram Lalla has been… pic.twitter.com/jStycTmYK6
— ANI (@ANI) February 8, 2024
स्वामी प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार ऐसा प्रचारित कर रही है, जैसे राम पहले थे ही नहीं। जबकि सच्चाई यह है कि राम की हजारों साल से पूजा होती रही है। उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम भाजपा का था। इसकी वजह से लाखों लोगों को वहां जाने से रोक दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब राम पहले से मौजूद हैं तो अरबों रुपया खर्च करने की क्या जरूरत थी?
इस पर भाजपा सदस्यों ने विरोध जताया। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ सपा सदस्य को हाईकोर्ट जाना चाहिए। वे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा विषय पर चर्चा कराने की मांग करने लगे। हालांकि पीठ ने उनकी इस मांग को अस्वीकार कर दिया। बाद में स्वामी प्रसाद ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में अभी तक अध्यक्ष का चयन नहीं हो पाया है। इसी तरह प्रदेश के महाविद्यालयों, मेडिकल कॉलेजों और चिकित्सा संस्थानों में चल रही भर्ती में आरक्षण की अनदेखी की जा रही है।
ये भी पढ़े : Rajasthan Budget 2024 : भजनलाल सरकार का पहला अंतरिम बजट पेश , 70 हजार नई नौकरियों की घोषणा, लैंड टैक्स खत्म

