UP News : मोदीनगर में कार सवार युवकों ने मां के सामने से बेटी को किया अगवा,मंदिर में पूजा के दौरान वारदात दिया अंजाम

0
205

न्यूज़लिंक हिंदी। मोदीनगर के एक मंदिर में मां के साथ पूजा करने आई युवती को कार सवार आरोपी ने अगवा करके ले गए । महिला ने शोर मचाया और कार के पीछे भी दौड़ीं,पर वह भाग निकले और वे हाथ नहीं आए।

बाद में युवती की मां ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई। महिला मेरठ के परतापुर स्थित कॉलोनी की रहने वाली है। वह मंदिर अपनी बेटी के साथ पूजा करने गई थी। तभी युवको ने इस वारदात को अंजाम दिया।

महिला के मुताबिक, तीन दिन पहले वह 18 वर्षीय पुत्री के साथ मोदीनगर स्थित एक मंदिर में पूजा करने आई थी। इसी दौरान मंदिर के बाहर एक कार आकर रुकी और कार में सवार लोगों ने पुत्री को जबरन उठा लिया और उसे अगवा कर ले गए। उसने काफी शोर मचाया और पीछा किया, मगर आरोपी पकड़ में नहीं आए। और वह हताश रह गई।

एसीपी ज्ञान प्रकाश राय का कहना है कि तहरीर के आधार पर बिनौली बस स्टैंड बड़ौत बागपत निवासी देवा उर्फ देवेश, परविंद्र, विनोद और कल्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश पूर्ण रूप से शुरू कर दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here