UP Police Bharti: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा-2023 निरस्त, सीएम योगी का बड़ा फैसला

सीएम ने कहा है कि छह माह के भीतर ही पूर्ण शुचिता के साथ आयोजित की जाएगी परीक्षा। आगे कहा, एसटीएफ की रडार में हैं परीक्षा की गोपनीयता भंग करने वाले। कई बड़ी गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

0
252

न्यूज़लिंक हिंदी। अभ्यर्थियों के हित में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है। बता दे कि यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा-2023 को निरस्त कर दिया है। सीएम ने कहा है कि छह माह के भीतर ही पूर्ण शुचिता के साथ आयोजित की जाएगी परीक्षा। आगे कहा, एसटीएफ की रडार में हैं परीक्षा की गोपनीयता भंग करने वाले। कई बड़ी गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

जानकारी के लिए बता दे कि यूपी आरक्षी भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया गया। परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर प्रदेश के कई जिलों के अभ्यर्थियों ने भारी प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि प्रश्न पत्र लीक होने के साथ ही परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली की गई है। हाल ही में प्रयागराज में सैकड़ों की संख्या में सिपाही भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी हाथ में तख्तियां लेकर परीक्षा निरस्त कराने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे थे।

वहीं सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा निर्धारित तिथि 17 व 18 फरवरी को सभी जिलों में दो पालियों में हुई थी। प्रदेश में 2,385 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के दौरान बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन के बाद ही अभ्यर्थी को प्रवेश दिया गया था। आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर भर्ती के लिए कुल 48,17,441 अभ्यर्थियों में 15,48,969 महिला अभ्यर्थी भी थे।

ये भी पढ़ें : 69000 शिक्षक भर्ती: नियुक्ति की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के घर का किया घेराव, जमकर की नारेबाजी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here