न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर में STF ने शुक्रवार रात को दो युवकों को पकड़ा गया है। बताया जा रहा है की दोनों पर सिपाही भर्ती में पेपर लीक करने की कोशिश व पैसे लेकर लोगों को भर्ती करने के प्रयास का आरोप है। ऐसा कहा जा रहा है की पकड़े गए दोनों युवक कानपुर के रहने वाले हैं।
दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार STF को सूचना मिली थी कि नौबस्ता व हनुमंत विहार के रहने वाले कुछ लोग सिपाही भर्ती की परीक्षा में पेपर लिक करवाने और पेपर सॉल्वर के माध्यम से परीक्षा में पास करवाने के लिए अभ्यर्थियों से पैसे ले रहे हैं।
पकड़े गए युवकों की पहचान योगेंद्र विहार खाडेपुर निवासी नितिन सिंह तोमर और जूही कला निवासी सार्थक सिंह यादव के रूप में हुई है। इन दोनों के पास से 42 अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड की फोटो कॉपी बरामद हुई है।
ये भी पढ़े : Kanpur: भाजपा नेता अंशु दिवाकर पर FIR दर्ज, किसान की बेटियों को दी एसिड फेंकने की धमकी
शुरुआती पूछताछ में दोनों ने बताया कि 108 एम्बुलेंस चालक हंसराज यादव से संपर्क हुआ था। उन्होंने प्लान किया था कि वह मनगढ़ंत पेपर सेट कर अभ्यर्थियों को भेज देंगे। साथ ही, उनसे पेपर लीक करने के नाम पर मोती रकम वसूल लेंगे। एसटीएफ ने दोनों आरोपियों को हनुमंत विहार पुलिस के हवाले कर दिया है। हनुमंत विहार पुलिस ने शनिवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया और उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस दोनों से पूछताछ भी कर रही है।

