CAA लागू कराने के लिए UP पुलिस तैयार, DGP प्रशांत कुमार ने दिया बयान, बोले- हमारे पास डंडा भी है और डेटा भी

उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार बड़ा बयान देते हुए कहा कि सीएए कानून लागू कराने के लिए यूपी पुलिस पूरी तरह तैयार है। कुमार ने कहा कि मैं प्रदेशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि कानून व्यवस्था बिगड़ने नहीं पाएगी।

0
226

न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार बड़ा बयान देते हुए कहा कि सीएए कानून लागू कराने के लिए यूपी पुलिस पूरी तरह तैयार है। कुमार ने कहा कि मैं प्रदेशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि कानून व्यवस्था बिगड़ने नहीं पाएगी। कानून-व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए हमारे पास डंडा भी है और डेटाबेस भी। धर्मगुरुओं, समाज के सम्मानित लोगों से पुलिस की वार्ता जारी है। हमारा मानना है कि वार्ता से हर समस्या का समाधान संभव है। अपराधियों की संपत्ति जब्त करने का कानून पुराना लेकिन उसका प्रभावी इस्तेमाल अब हो रहा है।

ये भी पढ़े : क्रिकेटर युजवेंद्र की पत्नी धनश्री की प्रतीक के साथ तस्वीर आई सामने, फोटो देख फैंस को आया गुस्सा, बोले- ‘शर्म करो धनश्री…’

यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार ने साफ तौर पर कहा है कि सीएए में किसी की नागरिकता नहीं जाएगी। साथ ही आगे बताया कि ‘हमारी तैयारी हमारी ट्रेनिंग का पार्ट है, हम ट्रेनिंग में इतना पसीना बहा रहे हैं कि खून बहाने की नौबत नहीं आएगी। हमारी फील्ड फोर्स, हमारे उपकरण किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। सभी संस्थाओं से हम सूचनाओं का आदान-प्रदान कर रहे हैं। इतना ही नहीं बीते साल ‘हमने 29 हजार दोषियों को कोर्ट से सजा दिलवाई थी। साथ ही 41 दोषियों को मृत्युदंड भी दिलवाया था। हम कोर्ट के जरिए अभी भी किसी भी गतिविधि में शामिल दोषियों को सजा दिलवा रहे हैं।

ये भी पढ़े : कोरोना पॉजिटिव हुए राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, X पर पोस्ट कर खुद दी जानकारी

बता दें कि हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) को लेकर बड़ी घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि लोकसभा चुनाव से पहले सीएए को लागू करने नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद इसे लागू भी कर दिया जाएगा। गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले साल अपने पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान दावा किया था कि सीएए को लागू करने से कोई नहीं रोक सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here