UP Police Recruitment 2023: यूपी पुलिस में बंपर भर्तियां; महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें नया अपडेट

मुख्यमंत्री ने रविवार को पीएसी के स्थापना दिवस के अवसर पर 10,584 पदों पर भर्ती करने की घोषणा की थी।

0
327

न्यूज़लिंक हिंदी। अगले साल उप्र पुलिस में नारी शक्ति का जबरदस्त इजाफा होने वाला है। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही जिन 50,224 सिपाहियों की सीधी भर्ती करने जा रहा है, इसमें लगभग 12 हजार महिलाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा पीएसी की तीन महिला वाहिनियों में से एक में भर्ती की अनुमति भी सरकार ने प्रदान कर दी है।

इसके लिए अलग से 761 महिलाओं को भर्ती किया जाएगा। अगले दो माह के भीतर नागरिक पुलिस, पीएसी, अग्निशमन सेवाएं, उप्र विशेष सुरक्षा बल में भर्तियों के अलावा कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामर समेत लगभग 80 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने वाली है।

पीएसी के अलावा बाकी शाखाओं में नियमों के मुताबिक 20 प्रतिशत महिलाओं की भर्ती होनी है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 में प्रदेश पुलिस में महिला कर्मियों की संख्या करीब 10 हजार थी, जो बीते सात वर्षों में बढ़कर 40 हजार हो चुकी है। जल्द होने वाली भर्तियों के बाद यह संख्या 50 हजार से अधिक हो जाएगी।

बता दें कि उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड नागरिक पुलिस में 60,244 सिपाहियों की सीधी भर्ती की प्रक्रिया को शुरू करने के लिए एक सप्ताह के भीतर विज्ञप्ति जारी करने जा रहा है। अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। इसमें करीब 25 लाख अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन करने की संभावना जताई जा रही है।

आवेदन के लिए मिलेगा 15 दिन का समय
सिपाही भर्ती की विज्ञप्ति जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए करीब 15 दिन का समय दिया जाएगा। उसके बाद ही आवेदनों का परीक्षण होगा, जिसके बाद लिखित परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी जाएगी।

बता दें कि पहले ये भर्तियों 52,699 पदों पर होनी थी, लेकिन डीजीपी मुख्यालय द्वारा भेजे गए कुछ अन्य प्रस्तावों को शामिल करने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 60,244 हो गई है।

1906 अन्य पदों पर होगी भर्ती
इसके साथ ही दिसंबर के अंत तक तीन अन्य संवर्गों में भी भर्तियों की विज्ञप्ति जारी करने की तैयारी है। इनमें प्रदेश पुलिस में गोपनीय, लेखा, लिपिक संवर्ग के 921 पदों के साथ कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 930 और कंप्यूटर प्रोग्रामर के 55 पदों पर भी भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे।

बता दें कि मुख्यमंत्री ने रविवार को पीएसी के स्थापना दिवस के अवसर पर 10,584 पदों पर भर्ती करने की घोषणा की थी। भर्ती बोर्ड ने इसकी भी तैयारी तकरीबन पूरी कर ली है।

ये भी पढ़े :MP में जिसे कुलदेवता मान सदियों से कर रहे थे पूजा, वो निकला डायनासोर का अंडा, हैरान करने वाला मामला आया सामने

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के अनुपालन में एक सप्ताह के भीतर सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। विज्ञप्ति जारी कर अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। साथ ही कुछ अन्य संवर्गों में भी भर्ती की जाएगी।

रेणुका मिश्रा, डीजी, उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here