UP Politics: अखिलेश यादव को एक और बड़ा झटका, महासचिव सलीम शेरवानी ने दिया इस्तीफा, उपेक्षा का लगाया आरोप

लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को एक और झटका लगा है। दरअसल, रविवार को सपा के बड़े नेता सलीम शेरवानी ने सपा महासचिव पद से इस्तीफा दिया है।

0
302

न्यूज़लिंक हिंदी। लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को एक और झटका लगा है। दरअसल, रविवार को सपा के बड़े नेता सलीम शेरवानी ने सपा महासचिव पद से इस्तीफा दिया है। वहीं सपा के राष्ट्रीय सचिव आबिद रजा ने भी अपना इस्तीफा भेज दिया है। माना जा रहा है कि सलीम शेरवानी राज्यसभा न भेजे जाने से नाराज हैं। वहीं उन्होंने अखिलेश यादव को भेजे पत्र में कहा है कि हमें नहीं भेजा कोई बात नहीं, आपने PDA को महत्व नहीं दिया।

ये भी पढ़े : UP News: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर हुआ लीक! परीक्षा निरस्त कराने के लिए अमिताभ ठाकुर ने CM योगी को लिखा पत्र

सलीम ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को चिट्ठी लिखी है जिसमें उन्होंने कहा है कि पार्टी में मुसलमानों की उपेक्षा से परेशान होकर महासचिव पद से इस्तीफा दे रहा हूं। जल्द ही भविष्य को लेकर फैसला लूंगा।

उन्होंने कहा कि मुसलमान लगातार उपेक्षित महसूस कर रहा है राज्यसभा के चुनाव में भी किसी मुसलमान को नहीं भेजा गया। बेशक मेरे नाम पर विचार नहीं होता लेकिन किसी मुसलमान को भी यह सीट मिलनी चाहिए थी। मुसलमान एक सच्चे रहनुमा की तलाश में हैं। मुझे लगता है सपा में रहते हुए मैं मुसलमान की हालत में बहुत परिवर्तन नहीं ला सकता।

ये भी पढ़े : आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने ली समाधि, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, छत्तीसगढ़-MP में आधे दिन का राजकीय शोक

सलीम शेरवानी ने आरोप लगाया है कि जिस तरह से अपने पीडीए का नाम लिया लेकिन राज्यसभा में उम्मीदवारों की लिस्ट को देखकर लगता है कि आप खुद ही पीडीए को कोई महत्व नहीं देते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here