UP Politics: CM योगी का सपा प्रमुख पर तंज, ‘अखिलेश जी डरते थे, कहीं चाचा कुर्सी न हथिया लें…’, सदन में खूब लगे ठहाके

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बजट सत्र पर चर्चा के दौरान सदन को संबोधित करते हुए सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों की काफी उपेक्षाएं की गई थीं।

0
243

न्यूज़लिंक हिंदी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बजट सत्र पर चर्चा के दौरान सदन को संबोधित करते हुए सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों की काफी उपेक्षाएं की गई थीं। उनमें से प्रदेश में संभावनाओं वाला सर्विस सेक्टर क्षेत्र भी था। स्प्रिचुअल टूरिज्म में जो संभावनाएं उत्तर प्रदेश में थीं, पिछली सरकारों ने उसकी सर्वथा उपेक्षा की। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव डरकर बिजनौर में रुकते नहीं थे कि कहीं कुर्सी न चली जाए। चाचा (शिवपाल यादव) कुर्सी न हथिया लें। इस पर सदन में खूब ठहाके लगे।

विधानसभा में बजट सत्र के दौरान कहा कि नेता विरोधी दल कह रहे थे कि राम के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। लेकिन, नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव वोट बैंक की राजनीति के चलते अयोध्या नहीं जाते थे। वो डरते हैं कि अयोध्या जाएंगे तो वोट बैंक पर असर न पड़ जाए। जब अयोध्या में मंदिर नहीं बना था तब भी हम वहां जाते थे और अब भी जाते हैं।

ये भी पढ़े : Kangana Ranaut ने किया खुलासा, क्या देश की पीएम बनना चाहती हैं कंगना रनौत? एक्ट्रेस ने दे दिया जवाब

सपा सरकार को घेरते हुए योगी ने कहा कि आप तो मथुरा-वृंदावन के लिए भी कुछ नहीं कर पाए थे। आपको वहां जाने में भी डर लगता था। काशी में सपा सरकार ने ताला बंद किया था और मथुरा में जन्मभूमि में पीछे जो पार्क है, उसमें आप लोगों ने ताला बंद किया था। हमारी सरकार ने दोनों जगह ताले खुलवा दिए। बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर के लिए भी धनराशि की व्यवस्था की गई है।

मथुरा की चर्चा के दौरान राधे-राधे का संबोधन कर सीएम ने बताया कि निषाद राज गुह्य सांस्कृतिक केन्द्र, श्रृंगवेरपुर के लिए धनराशि की व्यवस्था की गई है। आजमगढ़ के हरिहरपुर में संगीत महाविद्यालय व महर्षि वाल्मीकि सांस्कृतिक केन्द्र चित्रकूट के लिए धनराशि की व्यवस्था की गई। तुलसीदास जी की जन्मभूमि राजापुर के लिए भी बजट में धनराशि की व्यवस्था है। विदुर कुटी में भी कार्य कर रहे हैं।

ये भी पढ़े : Farmers Protest: राजधानी में धारा 144 लागू, दिल्ली मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, लगाए कड़े प्रतिबंध

महाराज विदुर के नाम पर मेडिकल कॉलेज बना रहे हैं। मैं विदुर कुटी गया था। वहां पुनरुद्धार की कार्रवाई कर रहे हैं। बिजनौर को पहचान दे रहे हैं। मैंने वहां रात्रि विश्राम भी किया था। अखिलेश जी कभी बिजनौर नहीं रुके होंगे। वे डरते थे कि पता नहीं चाचा कब कुर्सी न हथिया लें। मुख्यमंत्री रहते कभी वे नोएडा व बिजनौर नहीं गए होंगे।

सीएम ने बताया कि हमारी सरकार उदा देवी के नाम पर पीएसी की बटालियन बना रही है। हम लखनऊ के किले को भी ठीक करा रहे हैं। अन्य स्थानों के किलों को भी ठीक कराने जा रहे हैं। यह हमारे हैरेटिज टूरिज्म का हिस्सा है। अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान के लिए बजट की व्यवस्था की है। इन्हें हम तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here