UP Politics: चुनाव नतीजों पर मायावती ने उठाए सवाल, बोलीं- विचित्र, एकतरफा रिजल्ट को कहा रहस्यमय

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के चुनाव परिणामों पर सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने इस प्रकार के एकतरफा मुकाबले की संभावना नहीं जताई थी।

0
268

न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के चुनाव परिणामों पर सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने इस प्रकार के एकतरफा मुकाबले की संभावना नहीं जताई थी। इस कारण मायावती इन चुनाव परिणाम को विचित्र बता रही हैं। वे कह रही हैं कि इस प्रकार का चुनाव परिणाम अचंभित करता है। उन्होंने कहा कि जमीनी स्थिति अलग थी। लेकिन, परिणाम अलग आया। यह एक रहस्यात्मक मामला दिखता है।

मायावती ने चुनाव परिणाम के बाद चर्चा के नए विषय बनने की भी बात कही। दरअसल, राजस्थान और मध्य प्रदेश में मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने पार्टी की कमान संभाली थी। मायावती ने यहां पर पार्टी के प्रदर्शन को बेहतर होने की उम्मीद जताई थी, लेकिन दोनों ही राज्यों से पार्टी को निराशा झेलनी पड़ी। वहीं, आकाश आनंद की लॉन्चिंग भी फीकी हो गई।

ये भी पढ़े : तेलंगाना में भारतीय वायुसेना का ट्रेनर एयरक्राफ्ट क्रैश, हादसे में दोनों पायलटों की मौत

बीएसपी कार्यकर्ताओं से कही ये बात
पूर्व सीएम ने कहा कि बीएसपी के सभी लोगों ने पूरे तन, मन, धन व दमदारी के साथ यह चुनाव लड़ा, जिससे माहौल में नई जान आई, लेकिन उन्हें ऐसे अजूबे परिणाम से निराश कतई भी नहीं होना है बल्कि परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन संघर्षों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का प्रयास करते रहना है।

ये भी पढ़े : भाजपा को राजस्थान सहित 3 राज्यों में मिली प्रचंड जीत, नतीजों के बाद अब सीएम पद के दावेदारों पर फोकस

लोकसभा चुनाव को लेकर बुलाई बैठक
उन्होंने कहा कि इस चुनावी परिणाम के संदर्भ में जमीनी रिपोर्ट लेकर आगे लोकसभा चुनाव की नए सिरे से तैयारी पर विचार-विमर्श के लिए पार्टी की आल इंडिया की बैठक आगामी 10 दिसम्बर को लखनऊ में होगी। चुनाव परिणाम से विचलित हुए बिना अम्बेडकरवादी मूवमेन्ट आगे बढ़ने का हिम्मत कभी भी नहीं हारेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here