UP Politics: स्वामी प्रसाद मौर्य 22 फरवरी को कर सकते हैं नई पार्टी का ऐलान, नाम व झंडा किया लॉन्च

जानकारी के लिए बता दे कि स्वामी प्रसाद मौर्य लगभग सभी पार्टियों में रह चुके हैं। सपा में आने से पहले वह भाजपा में थे। बीजेपी में आने से पहले वह बहुजन समाज पार्टी में थे। 2017 विधानसभा चुनाव से पहले बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

0
297

न्यूज़लिंक हिंदी। समाजवादी पार्टी से राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य अपनी अलग पार्टी बनाने का जल्द ऐलान कर सकते हैं। उनके नई पार्टी का नाम राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी हो सकती है।बता दे कि 22 फरवरी को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में रैली को संबोधित करेंगे। हालांकि, इस बीच सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी उन्हें मनाने के लिए उनके घर पहुंच गए हैं।

बीते दिनों सपा में उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अखिलेश यादव को लिखे गए अपने पत्र में कहा था कि डॉ. भीमराव आंबेडकर और डॉ. राममनोहर लोहिया समेत सामाजिक न्याय के पक्षधर महापुरुषों ने 85 बनाम 15 का नारा दिया था। लेकिन, समाजवादी पार्टी इस नारे को लगातार निष्प्रभावी कर रही है।

हालांकि, इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा था कि अब गेंद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पाले में है। इसके बाद उन्होंने पार्टी का एलान कर दिया।

जानकारी के लिए बता दे कि स्वामी प्रसाद मौर्य लगभग सभी पार्टियों में रह चुके हैं। सपा में आने से पहले वह भाजपा में थे। बीजेपी में आने से पहले वह बहुजन समाज पार्टी में थे। 2017 विधानसभा चुनाव से पहले बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। इसके पांच साल बाद विधानसभा चुनाव 2022 से पहले भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हो गए।

ये भी पढ़ें : Kanpur: सदन में कंबल लेकर पहुंची पार्षद शालू कनौजिया, वार्ड से सौतेला व्यवहार करने का लगाया आरोप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here