UP: 24 फरवरी को प्रियंका गांधी भाई राहुल का साथ देने ‘न्याय यात्रा’ में होंगी शामिल, पढ़ें पूरी खबर

बता दे कि कांग्रेस महासचिव ने अपनी बीमारी के कारण 16 फरवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में हिस्सा नहीं लेने पर पर निराशा व्यक्त की थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा था कि में बेसब्री से उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहुंचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

0
276

न्यूज़लिंक हिंदी। 24 फरवरी को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाले जा रहे भारत जोड़ो न्याय यात्रा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल होंगी। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। बता दे कि इससे पहले सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेठी से अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिर से शुरू की।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि कांग्रेस नेता की तबियत खराब होने के कारण उन्हें नई दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि,अब अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

बता दे कि कांग्रेस महासचिव ने अपनी बीमारी के कारण 16 फरवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में हिस्सा नहीं लेने पर पर निराशा व्यक्त की थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा था कि में बेसब्री से उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहुंचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। उन्होंने अपने समर्थकों से कहा था कि वह जल्द ही इस यात्रा से जुड़ेंगी।

ये भी पढ़ें:Kanpur: लॉयर्स एसोसिएशन का चुनाव आज, मतदान शुरू, 6794 मतदाता करेंगे 61 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here