UP: राकेश टिकैत ने कहा- किसान दहेज में गाड़ी नहीं ट्रैक्टर लें, 16 फरवरी को भारत बंद का किया एलान

पानीपत-खटीमा हाईवे पर जागाहेड़ी टोल प्लाजा पर आयोजित पंचायत में भाकियू प्रवक्ता ने किसानों से कहा कि दहेज में गाड़ियां देनी बंद करा दो। ट्रैक्टर दहेज फ्री है। ट्रैक्टर सामाजिक हिसाब से दहेज फ्री है, उन्होंने मेरठ का उदाहरण दिया।

0
264

न्यूज़लिंक हिंदी। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि किसान दहेज में गाड़ी नहीं, ट्रैक्टर लें। ट्रैक्टर दहेज फ्री है। किसानों के काम आएंगे। आगे उन्होंने 16 फरवरी को किसान लॉकडाउन और 14 मार्च को दिल्ली धरने का एलान भी किया।

पानीपत-खटीमा हाईवे पर जागाहेड़ी टोल प्लाजा पर आयोजित पंचायत में भाकियू प्रवक्ता ने किसानों से कहा कि दहेज में गाड़ियां देनी बंद करा दो। ट्रैक्टर दहेज फ्री है। ट्रैक्टर सामाजिक हिसाब से दहेज फ्री है, उन्होंने मेरठ का उदाहरण दिया। साथ ही कहा कि ट्रैक्टरों पर बत्ती लगाओ, कोई बैन नहीं है। 26 जनवरी को ब्लॉक स्तर पर ट्रैक्टर मार्च का आह्वान भी किया। 16 फरवरी को भारत बंद है, किसान भी लॉकडाउन रखें।

राम को सरकारी बना दिया
राकेश टिकैत ने कहा कि भाजपा ने राम को भी सरकारी बना दिया। एक तरफ सरकार मंदिर पर लगी है और दूसरी तरफ बुड्ढ़ाखेड़ा में मंदिर बनाने वाले को परेशान किया जा रहा है। किसानों से आह्वान किया सरकार के लोग बहकाकर अयोध्या ले जाएंगे, मत जाना। भाकियू फैजाबाद में समीक्षा बैठक करेगी, तभी किसानों को ले जाया जाएगा।

भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि टोल पर कॉमर्शियल वाहन की हमारी जिम्मेदारी नहीं है। किसान के ट्रैक्टर यहां पर फ्री रहेंगे। जो आंदोलन में नहीं जाते, उनकी जिम्मेदारी नहीं। अगर सरकार के लोग फ्री वाहन निकालेंगे तो किसान भी पीछे नहीं हटेंगे।

बाईपास से तितावी तक सड़क का निर्माण करेंगे
जानकारी के लिए बता दे कि पंचायत में प्रशासन की ओर से एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम परमानंद झा, एसपी क्राइम प्रशांत कुमार और एनएचएआई के अधिकारी शामिल हुए। आश्वासन दिया गया कि जागाहेडी और कादीखेड़ा से टोल तक सर्विस रोड दिया जाएगा। स्कूल के सामने लोहे का फुट ओवर ब्रिज बनेगा। बाईपास से तितावी तक सड़क का निर्माण करेंगे। पीनना में धरने पर बैठे किसानों की समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा।

ये भी पढ़ें : HPPSC Recruitment 2024: हिमाचल प्रदेश में चुनाव कानूनगो एवं एक्सटेंशन ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here