UP: राशन कार्ड धारकों को अब मुफ्त मिलेगा ये अनाज, नए आदेश हुए जारी, इन लोगों को योजना का नहीं मिलेगा लाभ

सरकार ने आम लोगों के लिए श्रीअन्न का एक और उपहार दिया है। ज्यादा से ज्यादा लोग श्रीअन्न को अपने भोजन में शामिल कर सकें, इसलिए जनवरी में कड़ाके की सर्दी के बीच सभी राशन की दुकानों में निश्शुल्क बाजरा दिया जाएगा।

0
322

न्यूज़लिंक हिंदी। केंद्र सरकार श्रीअन्न को लगातार बढ़ावा देने में लगी हुई है। सरकार ने आम लोगों के लिए श्रीअन्न का एक और उपहार दिया है। ज्यादा से ज्यादा लोग श्रीअन्न को अपने भोजन में शामिल कर सकें, इसलिए जनवरी में कड़ाके की सर्दी के बीच सभी राशन की दुकानों में निश्शुल्क बाजरा दिया जाएगा। लेकिन जिन लोगों को राशन कार्ड नहीं बना है, उन्हें श्रीअन्न योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

बता दे कि जिले में 28,46,970 लोगों को बाजरा मिलेगा और इसके लिए कोटेदारों को चाला भी भेज दिए गए हैं। सर्दी में श्रीअन्न को भोजन में शामिल करना अच्छा है। वर्ष 2023 को श्रीअन्न वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसे देखते हुए आम लोगों को श्रीअन्न निश्शुल्क देने की तैयारी है। शहर में 7,40,164 राशनकार्ड हैं। इनमें28,46,970 यूनिट हैं।

कोटेदारों के लिए लागू किये गए ये आदेश
प्रति यूनिट दो किलो गेहूं, तीन किलो चावल निश्शुल्क दिया जाता है। कोटेदारों को जनवरी के लिए चालान जारी कर दिए गए हैं। यह उस माल का चालान है जो कोटेदारों को जारी किया जाता है और इसे भारतीय खाद्य निगम के गोदामों से उठाकर कोटेदारों को राशन कार्ड धारकों को वितरित करना होता है।

इस चालान में बाजरा का भी उल्लेख किया गया है। किस कोटेदार को कितना बाजरा दिया जा रहा है, यह भी उल्लेख है। बता दे कि सर्दियों में मोटा अनाज ज्यादा बिकता है। इसमें ज्वार, बाजरा, मक्का सबसे ज्यादा है।

ये भी पढ़ें : Kanpur Weather Update: जम्मू और शिमला से भी ठंडा कानपुर, आठ साल की सबसे सर्द रात, भारी पड़ सकती है लापरवाही

गल्ला के थोक कारोबारी अजय बाजपेई के मुताबिक अभी थोक बाजार में बाजरा 2,150 रुपये प्रति क्विंटल है। सर्दी में इसका भाव बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही थी लेकिन जिले में 28,46,970 लोगों तक निश्शुल्क बाजरा पहुंचने से बाजार में इसके भाव बढ़ने की उम्मीद खत्म हो गई है।

वहीं कोटेदार प्रखर श्रीवास्तव के मुताबिक जनवरी में गेहूं, चावल के साथ बाजरा भी निश्शुल्क बांटना है। इसका आदेश आ गया है। चालान भी जारी कर दिए गए हैं जिनके आधार पर सामान उठाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here