न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तर प्रदेश में हजारों लोगों के राशन कार्ड हुए निरस्त ,लगभग 41873 लोगों के राशन कार्ड निरस्त कर दिए गए हैं।
इससे पहले लखपति किसानों के भी राशन कार्ड निरस्त भी किए जा चुके हैं। लगभग 5427 लखपति किसान भी इसका मुख्य लाभ भी उठा रहे थे। सरकार कोरोना काल से राशनकार्ड धारकों को निशुल्क राशन भी दे रही है। हर राशन कार्ड पर प्रति यूनिट पांच किलो राशन दिया जा रहा है।
आपूर्ति विभाग में आयकर के दायरे में आने वाले लगभग 41,873 लोगों के राशन कार्ड निरस्त कर दिए हैं। इससे पहले लखपति किसानों के भी राशन कार्ड निरस्त किए जा चुके हैं।
आयकर के दायरे में आने वाले कोटेदारों से मुफ्त में राशन भी ले रहे थे। खाद एवं रसद विभाग ने आयकर विभाग से आयकर अदा करने वाले लोगों की सूची भी मंगवाई थी। आधार से उसका मिलान किया गया तो पता लगा की ऐसे लोगों के भी राशन कार्ड बन गए हैं जो पात्रता की सूची में बिल्कुल भी नहीं आते हैं ।

