UP: सपा को लगा बड़ा झटका, पूर्व जिला महासचिव सतेंद्र यादव, ब्लॉक प्रमुख बीजेपी में हुए शामिल, पढ़ें पूरी खबर

जानकारी के लिए बता दे कि लोकसभा चुनाव से पहले ही बीजेपी ने जिले के यादव वोट बैंक में सेंधमारी के साथ ही अपने सभी बागियों को भी वापस लाने का काम शुरू कर दिया है।

0
298

न्यूज़लिंक हिंदी, बरेली। लखनऊ स्थित भाजपा के कार्यालय में बुधवार को सपा और बसपा नेताओं ने बीजेपी की सदस्यता ली है। बता दे कि बरेली के फतेहगंज पश्चिमी के ब्लॉक प्रमुख ने जहां बीजेपी का दामन थामा, वहीं, भोजीपुरा के ब्लॉक प्रमुख सहित फतेहगंज पूर्वी के चेयरमैन ने भी बीजेपी में वापसी की।

जानकारी के लिए बता दे कि लोकसभा चुनाव से पहले ही बीजेपी ने जिले के यादव वोट बैंक में सेंधमारी के साथ ही अपने सभी बागियों को भी वापस लाने का काम शुरू कर दिया है। बुधवार को ही लखनऊ में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सपा के पूर्व जिला महासचिव सतेंद्र यादव व उनकी भाभी फतेहगंज पश्चिमी की ब्लॉक प्रमुख किरण यादव को सदस्यता दिलाई।

वहीं, भोजीपुरा ब्लॉक प्रमुख योगेश पटेल विधानसभा चुनाव में भोजीपुरा विधानसभा से टिकट की मांग कर रहे थे। टिकट न मिलने पर बीजेपी छोड़कर बसपा में चले गए थे। चुनाव लड़ा मगर हार गए। बुधवार को उन्होंने भी बीजेपी में वापसी की।

सतेंद्र यादव और उनकी भाभी ब्लॉक प्रमुख किरण यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित हैं। इसीलिए उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली है ताकि प्रधानमंत्री के 400 पार जीत के लक्ष्य में अपना योगदान दे सकें।

ये भी पढ़ें : Mauni Amavasya 2024: मौनी अमावस्या के महास्नान के लिए संगम पर उमड़ी भीड़, तीन दिशाओं में स्नान घाट किये गए तैयार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here