न्यूजलिंक हिंदी। लखनऊ एसटीएफ ने महिलाओं को पुलिस बनकर ठगने वाले दो शातिरों को कानपुर के बर्रा विश्वबैंक से पकड़ा है। गिरफ्तार ठग यू-ट्यूब के माध्यम से पुलिस का सायरन बजाकर महिलाओं को डराते थे। यही नहीं, सीएम हेल्पलाइन पोर्टल 1076 पर अश्लील बातें व वीडियो कॉल की शिकायत का झांसा देकर ठगी करते थे। एसटीएफ की तफ्तीश में सामने आया है कि ठग, महिलाओं को भयभीत करने के लिए कॉल के दौरान यू-ट्यूब के माध्यम से पुलिस के सायरन का उपयोग करते थे। जब महिलाएं उनके चंगुल में फंस जाती थी तो जांच में नाम हटाने के नाम पर पैसों की वसूली करते थे। पकड़े गए आरोपी यह गोरखधंधा पिछले तीन सालों से चला रहे थे। जिसकी शिकायतें एसटीएफ को काफी समय से मिल रही थी।
ये भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2023: कई सालों बाद शारदीय नवरात्रि के पहले दिन बनेगा 3 शुभ योग, इस बात का ध्यान रखें
फर्जी आईडी के सिम लेकर महिलाओं पर अश्लील बातें व वीडियो कॉल करने का आरोप लगाने वाले गिरोह का शुक्रवार को लखनऊ एसटीएफ ने भंडाफोड़ किया। एसटीएफ इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र कुमार राय ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन पोर्टल 1076 पर अश्लील बाते व वीडियो कॉल करने की फर्जी शिकायत का आरोप लगाकर कुछ युवक फर्जी पुलिस अधिकारी बन कर महिलाओं को ठगी का शिकार बना रहे थे। पिछले तीन सालों से मामले की लगातार शिकायतें सामने आ रही थी। शिकायतकर्ताओं द्वारा दिए गए नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया, लेकिन काफी समय से नंबर बंद आ रहा था। गुरुवार देर रात आरोपियों के बर्रा में होने की सूचना मिली।
सूचना पर एसटीएफ टीम ने बर्रा विश्व बैंक कान्यकुब्ज पब्लिक स्कूल के पास आरोपियों की घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम कानपुर देहात निवासी पंकज सिंह व समाज नगर, रेऊना थाना निवासी अभिषेक सिंह उर्फ पुल्लर बताया। पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन, चार एटीएम, मोबाइल सिम, बाइक व 5500नगद बरामद किए । एसटीएफ इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र कुमार राय ने आरोपियों के खिलाफ बर्रा थाने में धोखाधड़ी, रंगदारी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई।
ये भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2023: यहां नौ दिन नौ अलग-अलग देवी मंदिरों में होंगे भंडारे, तीन साल से प्रथा जारी
पकड़े जाने पर एसटीएफ पर गांठा रौब
आरोपी इतने शातिर थे कि घेराबंदी देख भागने का प्रयास किया। एसटीएफ की टीम ने पीछा कर आरोपियों को दबोचा तो आरोपी अभिषेक खुद को पुलिस बता कर जेल भिजवाने की धमकी देकर एसटीएफ टीम पर रौब गांठने का प्रयास किया। टीम ने सख्ती की तो आरोपी टूट गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह फर्जी सिम से क्रमवार लोगों को फोन करते थे। फोन उठाने वाली महिलाओं को शिकार बनाते थे। कभी-कभी पुरुषों को भी झांसे में लेकर ठगी का शिकार बना लेते थे।
ये भी पढ़ें: Pitru Paksha 2023: पितृपक्ष समाप्त होने में बचे सिर्फ एक दिन, पितरों का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो करें ये उपाय
महिलाओं से अश्लील बाते करने पर हुई शिकायत
पुलिस के मुताबिक आरोपी ठगी का शिकार बनाने वाली महिलाओं से दूसरे नंबरों से अश्लील बाते करने लगे थे, जिसकी शिकायतें महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर आ रही थी। जिसके बाद आरोपी नंबर बंद कर फरार थे।
ठगी के पैसों से करा रहे थे मकान का निर्माण
पूछताछ में आरोपियों ने बताया उनका ठगी का व्यापार खूब फल-फूल रहा था। काफी पैसा आने पर दोनों आरोपी अपने-अपने घरों का निर्माण करा रहे थे। इसके साथ ही महंगे कपड़े, शराब, जुंआ खेलना आरोपियों का शौक था।
परीक्षा की तैयारी के नाम पर किराए पर लिया था मकान
आरोपी अभिषेक ने बताया कि उसने बर्रा विश्व बैंक ए ब्लॉक में पिछले कुछ दिन पूर्व किराए का मकान ले रखा था, जहां वह अपने साले सूरज के साथ रह रहा था। आरोपी ने मकान मालिक से परीक्षा की तैयारी के नाम पर मकान किराए पर लिया था।

