UP: भाजपा की रैली पर हुआ पथराव, कई लोग हुए घायल, मौके पर पहुंची पुलिस

एसपी देहात सागर जैन का कहना है कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को पकड़ने के लिए टीमें लगा दी गई हैं।

0
303

न्यूज़लिंक हिंदी, सहारनपुर। पीरमाजरा गांव में बीजेपी की रैली पर दूसरे पक्ष ने पथराव दिया। इसमें कई लोग घायल भी हो गए। बता दे कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पुरे मामले को शांत कराया। एसपी देहात सागर जैन का कहना है कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को पकड़ने के लिए टीमें लगा दी गई हैं।

जानकारी अनुसार गांव के प्रधान खालिद चौधरी के आयोजन में पूर्व मंत्री एवं एमएलसी वीरेंद्र सिंह के बेटे भाजपा नेता मनीष चौहान का एक कार्यक्रम था और इसी तहत गांव में रैली के माध्यम से लोगों से संपर्क करना था। बीते कल यानी शुक्रवार दोपहर रैली गांव के बाहर से होते हुए खालिद के घर जा रही थी। मनीष चौहान आगे निकल चुके थे।

युवकों में झगड़ा और पथराव हुआ
पुलिस के मुताबिक, रास्ते में अचानक एक ट्रैक्टर की साइड एक युवक को लग गई। इसे लेकर रैली में मौजूद और अन्य युवकों में झगड़ा हो गया, जिसमें पथराव भी हुआ। रैली में मौजूद कौसर, तंजीम, जुबैर, मोहसिन, इंतकाम, इसराना, आबिद हसन आदि लोग घायल हो गए। सभी घायलों को गंगोह सीएचसी में भर्ती कराया गया।

पूर्व प्रधान कार्यक्रम से नाखुश थे
प्रधान खालिद का आरोप है कि पूर्व प्रधान कार्यक्रम से नाखुश थे। इसलिए उन्होंने अपने समर्थकों से रैली पर पथराव कराया। पूर्व प्रधान इमरान ने कहा कि उन्हें तो रैली के बारे में पता तक नहीं था। आरोप निराधार है।

एसपी देहात ने बताया कि वर्तमान प्रधान की तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इंटरनेट मीडिया पर जारी एक वीडियो में मनीष चौहान का कहना था कि जब वह समझाने पहुंचे तो उन्हें भी हल्की चोट आई है।

ये भी पढ़ें : UP Police Exam: परीक्षा से पहले पकड़े गए सॉल्वर गैंग के 15 सदस्य, यूपी पुलिस ने सभी को किया गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here