न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तर प्रदेश में मॉनसून का असर अब मुख्य रूप से दिखने लगा है। प्रदेश के कई भागों में इन दिनों बारिश का सिलसिला जारी है। हालांकि, राजधानी लखनऊ में बारिश का इंतजार हो रहा है।
प्रदेश में 7 जुलाई तक प्रदेश में झमक के बारिश होने की संभावना है। यह सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है। इसी क्रम में शुक्रवार को सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या और अम्बेडकर नगर समेत कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की माने तो 28 जून को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने के भी आसार है।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, अगले 48 घंटों में मॉनसून पहुंचने के लखनऊ में पुरे आसार हैं। ऐसे में अगले चार दिन तक शहर में अच्छी बारिश की संभावना भी बन रही है। अमौसी स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मॉनसून की अरब सागर अधिक सक्रिय है। इस कारण दक्षिण-पश्चिम मॉनसून गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड के ज्यादातर हिस्सों तक पहुंच गया।
वहीं, मॉनसून की बंगाल की खाड़ी की शाखा पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई इलाकों के कुछ हिस्से में आगे बढ़ी है। फिलहाल मध्य राजस्थान से पश्चिमी बिहार तक ट्रफ लाइन के असर से पुरवा हवाएं चल रही हैं। यहां पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है।

