उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पिछले दिनों में लगातर वृद्धि देखने को मिली है। पेट्रोल और डीजल की कीमत लगातार लगभग एक स्तर पर बनी भी दिख रही हैं।
अभी पेट्रोल की कीमत 94 से 96 रुपये के स्तर के बीच झूलता दिख रहा है। प्रदेश में पिछले 10 दिनों में इसी के आसपास कीमत दिखी है। हालांकि, रविवार को प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें 94.46 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर थी।
अब यह 29 पैसा बढ़ाकर 94.75 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच भी गई है। पिछले दो दिनों में पेट्रोल कीमतों में वृद्धि देखी जा रही है।
साथ ही प्रदेश के तमाम जिलों में पेट्रोल की कीमतें बढ़ती दिख रही है। लखनऊ में 15 पैसे की वृद्धि के साथ पेट्रोल की कीमत 94.84 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, महोबा में 50 पैसे की वृद्धि देखी गई है।
यहां पेट्रोल की कीमत 95.75 रुपये प्रति लीटर है। गाजियाबाद में 90 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि के साथ पेट्रोल की कीमत 95.40 रुपये प्रति लीटर के स्तर तक पहुंच गई है।
वहीं, नोएडा में 27 पैसे की कमी के साथ पेट्रोल की कीमत 94.71 रुपये प्रति लीटर पर है। और वहीँ बांदा में 49 पैसे की वृद्धि के साथ पेट्रोल की कीमत 96.17 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है।
इसके साथ ही प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल कीमतों में कमी देखने को मिली है। नोएडा, अलीगढ़, अंबेडकर नगर और अमेठी में पेट्रोल की कीमतें कम हुई हैं।
इटावा में 29 पैसा, फतेहपुर में 66 पैसा, गौतमबुद्ध नगर में 27 पैसा, गाजीपुर में 40 पैसा, हाथरस में 32 पैसा, कन्नौज में 44 पैसा, कानपुर नगर में 30 पैसा, लखीमपुर खीरी में 43 पैसा, मिर्जापुर में 18 पैसा, प्रतापगढ़ में 25 पैसा, रायबरेली में 34 पैसा, संत रविदास नगर में 5 पैसा, शाहजहांपुर में 19 पैसा और अमेठी में 42 पैसा की कमी पेट्रोल की कीमतों में लगातर वृद्धि देखने को मिली है।