न्यूज़लिंक हिंदी, लखनऊ। पुलिस कंट्रोल रूम में आए एक कॉल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी गई। यह फ़ोन शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम के सीयूजी नंबर पर आया था। जिसके बाद कंट्रोल रूम में तैनात हेड कांस्टेबल ने तुरंत धमकी वाले नंबर की शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
बता दे कि इस मामले को लेकर लखनऊ कोतवाली में शिकायत दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक शिकायतकर्ता हेड कांसटेबल उधम सिंह ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल आया था। जिसमें अज्ञात युवक ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ा दिया जाएगा।
यह पहला मौका नहीं है जब सीएम योगी को जान से मारने की धमकी दी गई है। इसके पहले भी उन्हें धमकी दी जा चुकी है।
ये भी पढ़ें : Delhi: आज भी ED के सामने नहीं पेश होंगे केजरीवाल, 12 मार्च के बाद की मांगी तारीख

