न्यूज़लिंक हिंदी। यूपी में आज लोकसभा के पांचवें चरण में हमीरपुर, फतेहपुर, बांदा, जालौन के लोक सभा क्षेत्रों में पूर्ण रूप से मतदान जारी है। लोकसभा चुनाव को लेकर महोबा ड्यूटी पर आए मणिपुर राज्य के मुख्य आरक्षी की संदिग्ध हालात में मोके पर मौत हो गई। चुनाव को लेकर जनपद महोबा में बाहरी फोर्स आई है।
मणिपुर राज्य की एक कम्पनी में नियुक्त मुख्य आरक्षी 56 वर्षीय मंगजा सिंह कबरई के एक विद्यालय में ठहरे थे। देर रात उनकी अचानक तबियत खराब हो गई। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर अपर एसपी सत्यम समेत कई अधिकारी तुरंत अस्पताल पहुंचे।
चित्रकूट में बूथ नंबर 399 पर सांसद आरके सिंह पटेल मतदान करने पहुंचे। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला अधिकारी अभिषेक आनंद ने चित्रकूट इंटर कॉलेज आदर्श बूथ में पहुंचकर कक्ष संख्या आठ में मतदान किया।
जालौन गरौठा भोगनीपुर लोकसभा सीट के लिए सुबह 7 बजे से ही मतदान शुरू हो गया। जिसमें लोग बढ़चढ़ कर मतदान कर रहे हैं। सुबह से ही महिलाओं व बुजुर्गों की भीड़ बढ़ चढ़ कर देखने को मिली। लोग सारे काम छोड़कर मतदान के लिए लाइनों में नजर आ रहे हैं। हालांकि कई जगह सन्नाटा भी दिखा।
प्रशासन के बनाए गए मॉडल बूथ पर लोग सेल्फी व अपनी फोटो खींचते हुए भी नजर आए। शहर के मोहल्ला तूफेलपुरवा स्थित बूथ पर डीएम व एसपी ने अपना मतदान पूर्ण रूप से किया।
हमीरपुर में सरीला के जीआईसी इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 90 में ईवीएम खराब हुई। लगभग 15 मिनट बात ईवीएम को सही कर मतदान शुरू हुआ।बांदा के मतदाताओं में वोट को लेकर उत्साह बढ़ चढ़ कर देखने को मिला। सुबह से ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइन दिखी।
चित्रकूट मतदाता केंद्र पर एक साथ वोट डालने पहुंची महिलाएं। अपने मताधिकार का प्रयोग कर पहले मतदान बाद में जलपान का संकल्प भी पूरा किया।फतेहपुर में राजरानी 90 वर्षीय ने मतदान किया। अजय कुमार ने पहली बार मतदान कर बताया कि राष्ट्र के निर्माण व सरकार बनाने का उनका सपना पूरा हुआ। सभी से बढ़चढ़ कर मतदान करने की अपील भी की।

