न्यूज़लिंक हिंदी। यूपी में लोकसभा के चौथे चरण में मतदान आज शुरू हुआ वहीँ कानपुर में राधाकृष्णा मेमोरियल स्कूल, रतनलाल नगर में मतदान का जोश दिखा। 85 साल के हरि सिंह वॉकर के सहारे अपना वोड डालने आए।
साहब नगर कल्याणपुर निवासी 72 वर्षीय मुन्नी देवी ने जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज में बेटे धर्मेंद्र और बहू वंदना के साथ मतदान किया।विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने कानपुर के हरजेंदर नगर स्कूल में वोट डाला। उन्होंने कहा कि हर वोट जरूरी है। बढ़चढ़ कर सभी लोग अपना मदतान करें।
कानपुर में मतदान शुरू होने से पहले मतदान केंद्रों पर ईवीएम खराब हो गई। जिसमें पनकी गंगा गंज, बिठूर, कल्याणपुर में सबसे ज्यादा ईवीएम खराब हुई है। अकबरपुर लोक सभा के सपा प्रत्याशी राजाराम पाल ने कल्याणपुर विधासभा में खराब हुई ईवीएम की जानकारी ट्वीट करके चुनाव आयोग को जल्द से जल्द दी।
इटावा लोक सभा सीट की औरैया जिले में भी अजीतमल तहसील स्थित मॉडल बूथ पर 45 मिनट तक मतदान मुख्य रूप से बाधित रहा। ईवीएम मशीन खराब होने की बात कही जा रही है। अभी तक एक भी वोट नहीं पड़ सका है। मौके पर पहुंची सेक्टर मजिस्ट्रेट निधि अवस्थी की जानकारी के बाद नया सेट लगवाकर मतदान 45 मिनट बाद ही शुरू हो सका।
कानपुर में छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी के कुलपति विनय पाठक पत्नी वंदना पाठक के साथ वोट डालने पहुंचे। कानपुर में कैंट के अक्सफोर्ड स्कूल में ईवीएम खराब हुई।औरैया जिले के दिबियापुर स्थित वैदिक इंटर कॉलेज के भाग संख्या 98 में वोटिंग लगभग 13 मिनट देरी से शुरू हुई। वहीं भरथना के एसएवी मतदान केंद्र पर दो सगी बहनों आकांशा व महिमा यादव ने पहली बार मतदान कर युवाओं से वोट अवश्य करने की मुख्य अपील की।
कानपुर में नवशील अपार्टमेंट में रहने वाले 89 वर्षीय एस के सूद, पत्नी के साथ अपना अपना वोट डालने पहुंचे। वहीं साक्षी सिंह माधवपुरम कल्याणपुर से फर्स्ट वोटर रही हैं। इंजीनियरिंग की तैयारी भी कर रही हैं। इनके मुताबिक सरकार ऐसी होनी चाहिए, जिसमें रिजर्वेशन जड़ से खत्म हो जाये।

