UP Weather: भयानक ठंड से जूझ रहा लखनऊ सहित ये शहर, कई इलाकों के लिए ऑरेज और यलो अलर्ट

शाम ढलते ही ठंडी हवा चुभने लगी। इसके पहले दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। किसी जिले में कम तो कहीं ज्यादा कोहरा पड़ा।

0
339

न्यूज़लिंक हिंदी, उत्तर प्रदेश। बीते शनिवार को पूरा प्रदेश गलन और सर्दी से जूझता रहा। बता दे कि कुछ जिलों में दोपहर बीतने पर हल्की धूप निकली, लेकिन वह गलन कम करने में साबित नहीं हुई। शाम ढलते ही ठंडी हवा चुभने लगी। इसके पहले दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। किसी जिले में कम तो कहीं ज्यादा कोहरा पड़ा।

जानकारी अनुसार, शनिवार को लखनऊ, कानपुर, बस्ती और मेरठ में अत्यधिक ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया। जबकि, खीरी, गोरखपुर, फर्रुखाबाद मुरादाबाद और शाहजहांपुर में ठंडा दिन रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पारा तो राहत देगा लेकिन कोहरा अभी छाया रहेगा।

वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार के मुताबिक कानपुर, गोरखपुर, इलाकों में घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य रही। मुजफ्फरनगर में 10 मीटर, कुशीनगर में 150 मीटर, बनारस में 100 मीटर, आगरा में 40 मीटर दृश्यता रही। लखनऊ में 200 मीटर दृश्यता रिकॉर्ड की गई। मेरठ मुजफ्फरनगर में अधिकतम तापमान 13.1 से 13. 6 पहुंच गया।

इन इलाकों में येलो अलर्ट
प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया,गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती,कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर,श्रावस्ती, बहराइच, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडनगर,गाजियाबाद, गौतमबुद्द नगर, बुलंदशहर, अलीगंढ़, कासगंज, पीलीभीत, एवं आसपास के इलाकों में कोहरा होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें : अखिलेश यादव को बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव ने दी सलाह, बताया- किस पार्टी से करें गठबंधन

ऑरेज अलर्ट
लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, हापुड़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास कि इलाकों में घना कोहरा होने की संभावना है। जिस वजह से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here