UP Rainy Weather: लखनऊ, कानपुर, आगरा समेत कई जिलों में सुबह से बारिश, बरेली की रात रही सबसे ठंडी

Weather Update: यूपी में गुरुवार सुबह मौसम ने करवट ली।

0
282

न्यूज़लिंक हिंदी, डेस्क। Weather Update: यूपी में गुरुवार सुबह मौसम ने करवट ली। सुबह-सुबह प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, आगरा समेत कई जिलों में बारिश शुरू हो गयी। कानपुर में शुरू हुई बारिश दोपहर 12 बजे भी नहीं रुकी। वहीं इस बार‍िश से गेहूं व आलू की बोआई प्रभावित होगी। मौसम व‍िभाग की माने तो अगले दो से तीन द‍िन तक बार‍िश का स‍िलस‍िला जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें: नेपाल: कानूनी तौर पर पहली बार समलैंगिक जोड़े ने की शादी, ऐसा करने वाला दक्षिण एशिया का पहला देश बना

बार‍िश के कारण पारा ग‍िरने से ठंड तेजी से बढ़ेगी। प्रदेश के कई इलाकों में द‍िन में धूप भी नजर आएगी। पश्चिमी यूपी में एक दो स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसी तरह पूर्वी यूपी में भी कई जगहों पर बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ सकती है।

मौसम व‍िभाग के अनुसार एक दिसंबर को पश्चिमी यूपी के साथ-साथ पूर्वी यूपी में भी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीँ, दो दिसंबर पूर्वी यूपी में एक दो स्थान पर बारिश व गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here