न्यूज़लिंक हिंदी। बता दे कि मौसम एक बार फिर से करवट लेने जा रहा है। मार्च की शुरुआत आंधी-पानी और ओले के साथ हो सकती है। मौसम विभाग ने इसे लेकर चेतानी भी जारी की है। एक मार्च से तीन मार्च तक आंधी-पानी और ओलावृष्टि के आसार बने रह सकते हैं।
उत्तर प्रदेश में कहीं कहीं ओलावृष्टि के भी आसार
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, एक मार्च से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके कारण मध्य भारत के ऊपर परिस्थितियों में होने वाले बदलाव से बंगाल की खाड़ी व अरब सागर से आने वाली नमीयुक्त हवाओं का समागम होने से मौसम बदल सकता है। तेज झोंकेदार पछुआ हवा, गरज-चमक के साथ बरसात का दौर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरू होगा।
जो दो मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश में दिखाई देगा। इस बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं कहीं ओलावृष्टि के भी आसार हैं। हालांकि चार मार्च से मौसम में थोड़े सुधार संभव है। वहीं आसमान साफ होने के कारण आगामी दो-तीन दिनों के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 2-3डिग्री और अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस का उछाल आने के आसार हैं।
ये भी पढ़ें : UP: लोकसभा चुनावों से पहले 15 आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले, पढ़िए किसको कहां किया गया तैनात

