जगन्नाथ मंदिर में यूट्यूबर काम्या जानी के जानें पर मचा हंगामा, बीजेपी कर रही गिरफ्तारी की मांग

फेसम यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर काम्य जानी का लेटेस्ट वीडियो यूट्यूब पर आने के बाद बवाल मच गया है।

0
268

न्यूज़लिंक हिंदी। फेसम यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर काम्य जानी का लेटेस्ट वीडियो यूट्यूब पर आने के बाद बवाल मच गया है। भारतीय जनाता पार्टी और ओडिशा की सत्ता काबिज बीजद उनका विरोध और गिरफ्तारी की मांग की है। दरअसल, यूट्यूबर काम्या जानी ने हाल में अपने यूट्यूब चैनल ‘कर्ली टेल्स’ पर 12वीं सदी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में जाकर एक वीडियो सूट किया था। जिसके बाद उनका विरोध शुरू हो गया है। पार्टी का कहना है कि बीफ मीट को प्रोमोट करने वाले शख्स को जगन्नाथ मंदिर जैसे पवित्र स्थल पर जाने की अनुमित कैसे दे दी गई। इतना ही नहीं बीजेपी ने काम्या जानी की गिरफ्तारी की भी मांग की है।

इस मामले को लेकर ओडिशा की सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (BJD) और बीजेपी की राज्य इकाई आमने सामने आ गए हैं क्योंकि बीजेपी का यह कहना है कि बीजेडी नेता वीके पांड्यान भी काम्या के साथ मंदिर गए और मंदिर का महाप्रसाद ग्रहण किया। उधर, बीजेडी ने भी बीजेपी के आरोपों को लेकर जमकर हमला बोला और कहा कि पार्टी मंदिर के विकास को लेकर असहिष्णु है। काम्या जानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 29 नवंबर को अपनी जगन्नाथ यात्रा की फोटो अपलोड की थीं।

ये भी पढ़े : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज से पहले अचानक भारत लौटे Virat Kohli, ये है वजह

गिरफ्तारी की उठ रही मांग
जतिन मोहंते ने मांग की है कि इंडियन पीनल कोड के सेक्शन 295 के तहत करोड़ों हिंदुओं की भावना को ठेस पहुंचाने के लिए यूट्यूबर काम्या जानी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। बीजेपी ने इस बात पर भी आपत्ति जताई है कि काम्या जगन्नाथ मंदिर के अंदर कैमरा कैसे लेकर जा सकती हैं, जबकि श्री जगन्नाथ टेंपल एडमिनिस्ट्रेशन (SJTA) ने इसे बैन किया हुआ है। काम्या जानी ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो अपलोड किया है, जिसमें वह वीके पांड्यान से बात करती हुई दिख रही हैं। इसमें वीके पांड्यान महाप्रसाद के महत्व, हेरिटेज कॉरिडोर प्रोजेक्ट और मंदिर के विकास से जुड़े मुद्दों पर बात कर रहे हैं।

काम्या जानी ने दी सफाई
इस मुद्दे को लेकर विवाद शुरू होने के बाद यूट्यूबर जानी ने सफाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, ‘एक इंडियन होने के नाते, मेरा मिशन भारतीय संस्कृति और विरासत को दुनिया भर में फैलाना है। मैं भारत के सभी ज्योतिर्लिंगों और चार धामों के दर्शन कर चुकी हूं और यह कितने सौभाग्य की बात है। मेरी नींद अखबार में इस अजीब आर्टिकल से खुली जिसमें मेरी जगन्नाथ मंदिर यात्रा पर सवाल उठाया गया है । ऐसा नहीं है कि किसी ने मुझसे संपर्क किया है, लेकिन मैं सिर्फ यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं बीफ नहीं खाती हूं और मैंने कभी भी बीफ नहीं खाया है। जय जगन्नाथ।”

ये भी पढ़े : UP में सर्दी का सितम, प्राइमरी स्कूलों में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक छुट्टी के आदेश

मंदिर प्रशासन जारी किया बयान
वहीं, बवाल मचने के बाद श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन अपना बयान जारी किया है। मंदिर प्रशासन ने एक्स पर लिखा, “यूट्यूब इंफ्लूएंसर द्वारा मंदिर परिसर में कैमरा ले जाने के बारे में एक राजनीतिक पार्टी द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। अगर किसी के पास कोई सबूत है, तो वे पेश करें।” इसकी जांच की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here