न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की तरफ से राज्य में नक्शानवीस और मानचित्रक के पदों पर भर्ती होने जा रही है। इसके लिए आयोग ने एक सूचना भी जारी कर दी है। इन आयोग की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक 18 दिसंबर 2023 से इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 08 जनवरी 2024 तक ही होगी।
रिक्तियों का विवरण
(UPSSSC) लखनऊ के विज्ञापन संख्या 11-परीक्षा 2023 नक्शानवीस और मानचित्रक मुख्य परीक्षा के अंतर्गत सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश के नियंत्रणाधीन नक्शानवीस के 172 पद (सामान्य चयन) 78 पद (विशेष चयन) तथा कृषि विभाग उत्तर प्रदेश के नियंत्रणाधीन मानचित्रक के 33 पद (सामान्य चयन) कुल मिलाकर 283 पदों पर भर्तियां की जानी हैं।
आवेदन शुल्क
यूपीएसएसएससी की तरफ से नक्शानवीस और मानचित्रक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस,एससी/एसटी,पीएच (दिव्यांग) सभी उम्मीदवारों को 25 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान भारतीय स्टेट बैंक, एसबीआई, आई कलेक्ट शुल्क मोड के माध्यम से करें या ई चालान के माध्यम से भी भुगतान कर सकते हैं।
UPSSSC की आयुसीमा
. मानचित्रक पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
. नक्शानवीश पद के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
. अधिकतम आयु : 40 वर्ष निर्दारित की गई है।
. यूपीएसएसएससी नक्शानवीश और मानचित्रक भर्ती विज्ञापन संख्या 11/2023 नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

