US Election : अमेरिका में जारी है मतदान, बहुमत के आंकड़े की ओर बढ़ रहे ट्रंप

0
128

न्यूज़लिंक हिंदी। अमेरिका में पोलिंग बूथ पर लगातार वोटिंग जारी बनी हुई है, यहां के लोगों समेत हर कोई इस बात पर बराबर नजर रखे हुए है कि इस चुनाव में कौन जीतेगा। अब बूथों पर भीड़ भी देखी जा रही है। हालांकि, कुछ जगहों पर वोटिंग अब खत्म भी हो चुकी है।

अमेरिका में 7 स्विंग स्टेट हैं। यह बाकी राज्यों से काफी अहम भी माने जाते हैं, क्योंकि जहां सभी राज्य पार्टियों के पारंपरिक समर्थन को ही तवज्जो देते हैं, वहीं इन स्विंग स्टेट्स में पार्टियों का समर्थन भी बदलता रहता है। ऐसे में जो भी राष्ट्रपति उम्मीदवार इन स्विंग स्टेट्स को अपनी तरफ कर लेता है, वह चुनाव में विजेता के तौर पर उभरता है।

अमेरिका में 7 स्विंग स्टेट हैं। यह बाकी राज्यों से काफी अहम भी माने जाते हैं, क्योंकि जहां सभी राज्य पार्टियों के पारंपरिक समर्थन को ही तवज्जो देते हैं, वहीं इन स्विंग स्टेट्स में पार्टियों का समर्थन लगातार बदलता रहता है। ऐसे में जो भी राष्ट्रपति उम्मीदवार इन स्विंग स्टेट्स को अपनी तरफ कर लेता है, वह चुनाव में विजेता के तौर पर उभरता है।

इसीलिए स्विंग स्टेट्स को राष्ट्रपति उम्मीदवार का भाग्य तय करने वाला ही माना जाता है। फिलहाल इन 7 राज्यों में से 6 के रुझान भी आ चुके हैं। इनमें पांच राज्यों में डोनाल्ड ट्रंप को बढ़त भी मिली है, जबकि कमला हैरिस सिर्फ एक में ही आगे हैं। अगर यह रुझान नतीजों में बदलते हैं तो डेमोक्रेट पार्टी को बड़ा नुकसान उठाना भी पड़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here